Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम को नीदरलैंड्स के हाथों 3-1 की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। पूल ई में शामिल टीम इंडिया का मुकाबला शनिवार (22 अगस्त) को मेजबानों से हुआ था, जिसके सामने वह नहीं टिक सकी। इस हार ने भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह को काफी मुश्किल बना दिया है।

भारत को अगले दौर में जाने के लिए अब न सिर्फ अपने नतीजे, बल्कि किस्मत के भरोसे भी रहना होगा। बता दें कि, भारत-नीदरलैंड्स के बीच यह मैच एम्सटेलवीन में खेला गया था, जहां भारत की ओर से इकलौता गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया था जो कि पेनल्टी कॉर्नर से आया तो नीदरलैंड्स की तरफ से डुको टेलजेनकांप, त्येप हुडमेकर्स और थियस वान डाम ने गोल किए।

दूसरे हाफ में गंवाया मुकाबला

भारत और नीदरलैंड्स के बीच मैच का पहला हाफ काफी रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला रहा था। हाफ टाइम की समाप्ति तक दोनों टीमें 0-0 से बराबर थी, लेकिन दूसरे हाफ में नीदरलैंड्स ने शानदार वापसी की और 10 मिनट के भीतर दो दनदनाते हुए गोल दाग दिए।

इसके बाद भारत ने जवाबी हमला बोला और मैच समाप्त होने से पांच मिनट पहले एक गोल किया। ऐसा लग रहा था कि भारत अंतिम पांच मिनट में यहां से कोई चमत्कार कर सकती है, लेकिन यह संभव नहीं हो सका और भारत मुकाबला गंवा बैठा। अब हरमनप्रीत एंड कंपनी की अगली भिड़ंत 24 अगस्त को अर्जेंटीना से होगी। यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला होगा।

ये भी पढ़ें- IPL 2027 में किसको मिलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी? दौड़ में हार्दिक समेत ये 3 नाम शामिल

हार के बाद कप्तान हुए निराश

अपना आखिरी हॉकी वर्ल्ड कप खेल रहे कप्तान हरमनप्रीत ने मैच गंवाने के बाद अपनी निराशा जाहिए की और कहा कि पहले तीन क्वार्टर में हमने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अभी भी निरतंरता दर्शाने की आवश्यकता है। नीदरलैंड्स अभी ओलंपिक चैंपियन है और उसकी तरफ से टेलजेनकांप ने पहला गोल किया।

यह गोल 41वें मिनट में आया। फिर हुडमेकर्स ने 51वें मैच में दूसरा गोल किया और डच की ओर से आखिरी गोल 55वें मिनट में वान डाम ने किया। यही से भारतीय टीम मैच में पिछड़ते चली गई। अब अगले मैच में भारतीय हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ शानदार वापसी करना चाहेगी।

ये भी पढ़ें- WWE के टॉप 3 ऐसे रिकॉर्ड्स, जिन्हें तोड़ पाना आज भी मुश्किल