Neeraj Chopra: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़़ा को एक बार फिर दूसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा है। प्रतियोगिता में श्रीलंका रुमेश पथिरगे को पहला स्थान मिला तो भारत के नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे।
नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को जैवलिन थ्रोअर में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन इसके बाद वह पहले स्थान पर नहीं आए हैं। 2024 पेरिस ओलंपिक में नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे। उनको पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पछाड़ा था। इसके बाद श्रीलंका के रुमेश पथिरगे भी नीरज को प्रतियोगिता में कड़ी चुनौती दे रहे हैं।
9 सेंटीमटर से गंवाया पहला स्थान
लुसाने में आयोजित हो रही डायमंड लीग प्रतियोगिता के लेग में श्रीलंका के पथिरगे ने अपने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर थ्रो फेंका था। इसके बाद के तीन में से दो प्रयास और पथिरगे ने किए, लेकिन वह फाउल रहे। हालांकि, वह खुद की दूरी को ही पार नहीं कर सके।
इसके बाद नीरज चोपड़ा ने पहली कोशिश में 83.54 मीटर तो दूसरी कोशिश में 88.05 मीटर दूर थ्रो फेंका था, जिसके चलते नीरज केवल 9 सेंटीमटर से पहला स्थान चूक गए और उनको दूसरे नंबर से संतोष करना पड़ा। वहीं, तीसरे स्थान पर एंडरनसन पीटर्स रहे, जिन्होंने 86.69 मीटर का थ्रो किया।
ये भी पढ़ें- भारत-श्रीलंका टेस्ट से पहले स्क्वाड में बड़ा बदलाव, तीन खिलाड़ियों को किया बाहर
अब कब होगी नीरज चोपड़ा की वापसी?
साल 2022 और साल 2023 के लुसाने लेग में नीरज चोपड़ा ने पहला स्थान हासिल किया था, लेकिन इसके बाद से अब तक वह जीत हासिल नहीं कर पाए हैं। इस बार भी उनको श्रीलंका के पथिरगे से हार मिली।
इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पथिरगे ने 89.75 मीटर का थ्रो फेंकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था तो नीरज केवल 85.83 मीटर दूर ही थ्रो कर सके थे। अब दोनों ही एशियाई खिलाड़ियों का सामना एशियन गेम्स 2026 में होगा, जहां पर नीरज दमदार प्रदर्शन करके यकीनन पथिरगे से आगे निकलना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-XI, एक स्टार खिलाड़ी हो सकता है बाहर, ये करेगा डेब्यू!