IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का बेहद रोमांचक मुकाबला 19 अगस्त को नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन के वैनगर स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम को अगले दौर में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी होगा। ग्रुप डी में शामिल टीम इंडिया ने मौजूदा टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं, जिसमें एक जीता है तो एक में हार का सामना करना पड़ा। अब अगले राउंड में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को हराना बेहद जरूरी होगा।
बता दें कि, भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स को हराकर की थी, लेकिन 17 अगस्त को इंग्लैंड ने भारत को हराकर अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों पर ग्रहण लगा दिया। अब पाकिस्तान को हराकर भारत अगले दौर में पहुंच सकता है।
1975 के बाद नहीं खेला सेमीफाइनल
भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच का आखिरी मुकाबला होगा। अगर भारत को अगले दौर में जगह बनानी है तो चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराना बेहद जरूरी होगा। लेकिन अगर भारत आज का मुकाबला गंवा देता है तो फिर हर बार की तरह इस बार भी सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट जाएगा।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साल 1975 में वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन इसके बाद से वह दोबारा वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाई। यहां तक की 1975 के बाद टीम कभी सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंची। ऐसे में भारतीय टीम चाहेगी कि वह पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में पहुंचे और वहां पर दमदार प्रदर्शन करके सेमीफाइनल का टिकट कटाए।
हेड टू हेड में भारत आगे
हॉकी के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 183 मैच खेले गए हैं। इसमें पाकिस्तान ने 82 मैच जीते हैं तो भारत ने 69 मैचों में बाजी मारी है। वहीं, 32 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। भले ही ओवरऑल में पाकिस्तान का पलड़ा भारी है, लेकिन जब बात हॉकी वर्ल्ड कप की आती है तो यहां पर भारत का दबदबा साफ देखने को मिलता है।
भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें तीन टीम इंडिया ने जीते हैं तो दो मैच पाकिस्तान जीतने में सफल रही। बता दें कि, भारत-पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में आखिरी भिड़ंत साल 2010 में हुई थी, जहां भारत ने 4-1 की एकतरफा जीत दर्ज की थी। वहीं, पाकिस्तान 16 साल बाद वर्ल्ड कप का हिस्सा बन रहा है।
वर्ल्ड कप 2026 में नहीं मिली पाकिस्तान को जीत
भारतीय टीम जहां हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में वेल्स को हराकर जीत का खाता खोल चुकी है तो पाकिस्तान को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। मौजूदा टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने दो मैच खेले हैं। इसमें पहला मैच इंग्लैंड के साथ था, जहां उनको हार मिली थी, तो वेल्स के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा था। वहीं, भारत के सामने भी पाकिस्तान की हालत खस्ता ही नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें- सचिन-पोंटिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर Joe Root की नजर, पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचने का मौका
Written By Aman