Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला मैकेे के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और कप्तान का यह फैसला उनके गेंदबाजों ने बांग्लादेश को सिर्फ 64 रन पर समेटकर सही साबित कर दिया।
गेंदबाजी में कंगारुओं के हीरों बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे, जिन्होंने 6 बल्लेबाजों का शिकार किया। इस आंकड़े के बाद स्टार्क ने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को एक वर्ल्ड रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया है।
एंडरसन से आगे निकले स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पारी की पहली गेंद पर शादमान इस्लाम को चलता कर दिया था। इसके बाद वह मैच की पहली गेंद पर सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले बल्लेबाज बन गए।
इस विकेट से पहले जेम्स एंडरसन और मिचेल स्टार्क दोनों 8-8 की बराबरी पर खड़े थे, लेकिन शादमान को पहली गेंद पर चलता करते ही वह एंडरसन से एक कदम आगे यानी 9 के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं। स्टार्क अब टेस्ट की पहली गेंद पर सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
22 गेंदों में पूरा का 5 विकेट हॉल
दूसरे टेस्ट की पहली पारी से ही मिचेल स्टार्क काफी खतरनाक लग रहे थे। पहली गेंद पर उन्होंने शादमान को गली में तैनात कैमरून ग्रीन के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद तंजिद हसन को भी खाता खोलने का मौका नहीं दिया।
स्टार्क ने अपनी स्पीड, स्विंग और सीम से बांग्लादेश के दोनों बल्लेबाजों को शून्य पर पवेलियन भेज दिया था। दोनों ओपनर को चलता करने के बाद स्टार्क ने बांग्लादेशी कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो को जीरो पर आउट किया तो मोमिनुल हक (9) दहाई का आंकड़ा भी पार न कर सके।
चार विकेट लेने के बाद स्टार्क ने अपना पांचवां शिकार बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को बनाया। बता दें कि, स्टार्क ने केवल 22 गेंदों में पांच विकेट झटके थे तो तीन बल्लेबाजों को खाता खोलने तक का समय नहीं दिया।
ये भी पढ़ें- स्कोरकार्ड है या फिर मोबाइल नंबर? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चारों खाने चित हुई बांग्लादेश, स्टार्क ने झटके 6 विकेट
64 पर सिमटी बांग्लादेश की पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की पहली पारी 34 ओवर में 64 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से मेहदी हसन मिराज और ताइजुल इस्लाम ने 11-11 रन बनाए तो हसन महमूद के बल्ले से 10 रन निकले। वहीं, मोनिनुल हक ने 9, मुशफिकुर रहीम ने 5, तस्कीन अहमद ने 1 रन बनाया।
बांग्लादेश की ओर से सबसे अधिक रन बल्ले से नंबर 11 के बल्लेबाज शोरिफुल इस्लाम ने बनाए। उनके बल्ले से 19 गेंदों पर 14 रन निकले, जिसमें तीन चौके शामिल थे। बता दें कि, बांग्लादेश के एक समय 39 पर 9 विकेट गिर गए थे, लेकिन शोरिफुल और ताइजुल ने टीम को 50 के पार पहुंचाया।
ये भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-XI, एक स्टार खिलाड़ी हो सकता है बाहर, ये करेगा डेब्यू!