Mitchell Starc, Most Wickets In WTC History: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ मैके में दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है और इस टेस्ट मैच में 6 विकेट चटका कर मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश की कमर तोड़ दी है। उन्होंने बांग्लादेश को उसकी औकात दिखाने के साथ ही साथ WTC में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
मिचेल स्टार्क ने चटकाए 6 विकेट
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार आज (22 अगस्त) सुबह 5:30 बजे हुई और इस मैच में बांग्लादेश टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई। हालांकि वो थोड़े ही देर में ऑल आउट होकर पवेलियन लौट गई।
बांग्लादेश टीम सिर्फ 34 ओवर में ही 64 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान इस टीम के टॉप रन स्कोरर रहे गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम, जिन्होंने 14 रन बनाए। टीम का कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। इसका सबसे बड़ा कारण मिचेल स्टार्क रहे। उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट चटाकर सभी बांग्लादेशी फैंस के मुंह बंद कर दिए, जोकि पहले टेस्ट मैच के बाद काफी उछल रहे थे। उनके अलावा इस बीच पैट कमिंस ने 3 विकेट वहीं जोश हेज़लवुड ने एक विकेट लिया।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 2027 वर्ल्ड कप से पहले इन टीमों से भिड़ेगी इंडियन टीम
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क
बांग्लादेश को पहली पारी में 64 रन पर ऑल आउट कर ऑस्ट्रेलिया ने पहला दिन खत्म होने तक 165-8 रन बनाकर 101 रन की लीड बना ली है। इसी के साथ मिचेल स्टार्क वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
उन्होंने WTC में सबसे अधिक 230 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। उनके नाम इस समय 56 टेस्ट मैचों की 108 पारियों में कुल 230 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है, जोकि उन्होंने 24.50 की औसत और 42.26 के स्ट्राइक रेट से हासिल किया है।
ओवरऑल टेस्ट विकेट के मामले में भी रचा इतिहास
बताते चलें कि मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट के साथ ही ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में एक रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुल 441 विकेट चटका लिए हैं और वो सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट के मामले में दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने डेल स्टेन के 439 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रचा है।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल कप्तान-केएल राहुल उपकप्तान!, वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड