SRH owner Kavya Maran: आईपीएल इतिहास की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन को उनकी सादगी और क्रिकेट के प्रति जुनून के लिए फैंस बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं।

वो लाखों क्रिकेट प्रेमियों की क्रश हैं और उनके लिए फैंस के दिलों में एक अलग सा सम्मान है। हालांकि अब फैंस का दिल टूटने जा रहे हैं। चूंकि वो शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। तो आइए जान लेते हैं कि कौन है वो शख्स, जिससे काव्या की शादी होने जा रही है।

काव्या मारन की होने जा रही शादी

मालूम हो कि बीते कई समय से SRH की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) के डेटिंग की खबरें आ रही थीं और अब दोनों के शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के शादी की तारीख तय हो गई है और वो इसी साल शादी रचाने वाले हैं। ABP न्यूज ने एक रिपोर्ट के हवाले से लिखा काव्या और अनिरुद्ध ग्रीस में शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वो 10 नवंबर, 2026 को शादी कर सकते हैं।

अभी तक नहीं किया है किसी ने कन्फर्म

बता दें कि काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने अभी तक शादी को लेकर कोई भी कन्फर्मेशन नहीं दी है और अभी तक दोनों में से किसी ने भी डेटिंग पर भी आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। लेकिन दोनों को पहले कई बार साथ में देखा गया है और दोनों के डेटिंग की खबरें लंबे समय से चल रही हैं।

ज्ञात हो कि अनिरुद्ध ने तो कुछ नहीं कहा। मगर हाल ही में उनके अंकल और एक्टर वाई जी महेंद्र ने एक ऐसी बात कह दी, जिससे लोगों का शक यकीन में बदल गया है।

अनिरुद्ध के अंकल ने कही ये बात

वाई जी महेंद्र ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि अनिरुद्ध एक बड़ी शादी की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ही साथ SRH की CEO काव्या मारन को लेकर बात करते हुए कहा कि इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी को संभालना वाकई में काबिल-ए-तारीफ काम है। उनके इस बयान ने फैंस को यकीन दिला दिया है कि सच में दोनों की शादी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: जीत की दहलीज पर टीम इंडिया, Galle टेस्ट में श्रीलंका को चाहिए 288 रन

Written By: Anil Kumar