India vs Bangladesh Series Postponed:  भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली तीन मैच की वनडे और टी20 सीरीज को आगामी आदेश तक टाल दिया गया है, जिसकी घोषणा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व बांग्लादेशी खिलाड़ी तमीम इकबाल ने किया है। टीम इंडिया को पिछले साल अगस्त 2025 में बांग्लादेश जाकर तीन मैच की वनडे-टी20 सीरीज खेलनी थी, लेकिन राजनीतिक हलचल के बाद इसको टाल दिया गया था।

इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान दोनों देशों के बीच कटास देखने को मिली थी, जो अभी तक जारी है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच दोबारा बातचीत शुरू हो चुकी है, लेकिन बावजूद इसके भारत सिंतबर में बांग्लादेश का दौरा नहीं करेगी।

तमीम इकबाल ने दी जानकारी

भारत-बांग्लादेश के दौरे को आगे बढ़ाने की जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने दी है। ढाका में आयोजित पत्रकार वार्ता में जब तमीम ने भारत दौरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘’दोनों क्रिकेट बोर्ड्स के बीच इसको लेकर बातचीत जारी है।

तारीखें इधर-उधर हो सकती हैं। अगर टीम इंडिया का बांग्लादेश आना पक्का हो जाता है तो हम उसके मुताबिक शेड्यूल बनाएंगे। हालांकि, बीसीबी अध्यक्ष ने भारत-बांग्लादेश सीरीज की नई तारीखों के बारे में जानकारी नहीं दी है।

सितंबर में अफगानिस्तान आएगी भारत

सितंबर में भारतीय टीम को अफगागिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। श्रृंखला की शुरुआत 13 सितंबर से होगी, जो कि 17 सितंबर तक चलेगी। तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेंगे। खास बात ये है कि भले ही ये मैच भारत में खेले जाएंगे, लेकिन इनकी मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा। ऐसे में इस सीरीज में अफगानिस्तान मेजबानों की भूमिका में नजर आएगा तो भारत मेहबान के तौर पर श्रृंखला में भागेदारी करेगा। बता दें कि, इस दौरे की तारीखें आने के बाद साफ हो गया था कि सितंबर में भी भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा नहीं करेंगी।

ये भी पढ़ें- अय्यर कप्तान-तिलक उपकप्तान, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कुछ ऐसा हो सकता टीम इंडिया स्क्वाड

Written By Aman Sharma