IND vs SL Galle Test Weather Report: भारत में इस समय मानसून चल रहा है, जिस वजह से बारिश ने लोगों को काफी परेशान किया हुआ है और अब क्या यही बारिश क्रिकेट फैंस को श्रीलंका में भी परेशान करेगी ये सबसे बड़ा सवाल है। चूंकि 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है। तो आइए इस टेस्ट मैच और इस टेस्ट में मौसम का हाल कैसा रहेगा इसपर चर्चा कर लेते हैं।

Galle में होगा पहला टेस्ट मैच

भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच सुबह 10 बजे से गॉल के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए WTC के लिहाज से काफी ज्यादा अहम है। इस वजह से फैंस इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। मगर इस मैच का मजा बारिश के वजह से फीका पड़ सकता है। चूंकि मौसम के ताजा हाल के अनुसार बारिश इस मैच में विलेन बनकर आ सकती है।

कुछ ऐसा है IND vs SL Galle Test Weather Report

दरअसल, गॉल में होने जा रहे मैच में बारिश की काफी संभावनाएं हैं। एक्यूवेदर के अनुसार पहले दिन यानी 15 अगस्त, शनिवार को 82 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार सुबह के समय सबसे अधिक बारिश की संभावना है।

वहीं दूसरे दिन 66 प्रतिशत जबकि तीसरे दिन 81 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। दूसरे दिन भी सुबह मगर तीसरे दिन शाम और रात के समय बारिश के आसार हैं। चौथे और पांचवें दिन क्रमशः 55 और और 56 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई जा रही है।

सोनी लिव और सोनी स्पोर्ट्स पर होगा मैच का प्रसारण

बताते चलें कि भारत और श्रीलंका के बीच होने जा रहे इस टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण सोनी लिव और सोनी स्पोर्ट्स के जरिए किया जायेगा। डिजिटल और मोबाइल यूजर्स सोनी लिव के ऐप व वेबसाइट के जरिए मैच देख सकते हैं। वहीं टीवी यूजर्स को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल के जरिए मैच देखने मिलेगा।

IND vs SL Galle Test लाइव टेलीकास्ट

टीवी टेलीकास्ट: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल
लाइव स्ट्रीमिंग: सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट)

यह भी पढ़ें: मनविंदर बिस्ला ने दी KKR मैनेजमेंट को वार्निंग, इन 5 खिलाड़ियों से दूर रहने को कहा

Written By: Anil Kumar