IND vs SL 2nd Test Weather Report: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच हुए पहले टेस्ट मैच में बारिश ने काफी खलल डाला था, जिससे गेम में फैंस को भरपूर मनोरंजन देखने नहीं मिल सका था। अब दोनों टीमों के बीच 23 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच होने जा रहा है।

फैंस इस मैच को लेकर भी चिंतित हैं। उन्हें यह चिंता सता रही है कि कहीं दूसरे टेस्ट मैच में भी बारिश के वजह से खेल खराब न हो। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि दूसरे टेस्ट मैच में बारिश होगी या नहीं और मौसम का क्या हाल रहेगा?

23 अगस्त से होने जा रहा है दूसरा टेस्ट मैच

बता दें कि भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम (Ind vs Sl Test) के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। यह टेस्ट मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने जा रहा है। दोनों ही टीमें इस मैच में जीत के इरादे से मैदान पर आएंगी। गॉल टेस्ट मैच जीत इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और वो अब कोशिश करेगी की सीरीज अपने नाम करे। दूसरी ओर श्रीलंका की कोशिश रहेगी कि वो मैच जीत सीरीज को बराबरी पर खत्म कर सके।

यह भी पढ़ें: इस टीम में जाएंगे हार्दिक पांड्या, MI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया हिंट

मालूम हो कि सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड (Sinhalese Sports Club Cricket Ground), कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच लास्ट टेस्ट मैच 3 से 6 अगस्त के बीच साल 2017 में खेला गया था। उस दौरान इंडिया ने एक पारी और 53 रनों से जीत दर्ज की थी।

दूसरे टेस्ट मैच का Weather Report

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी फैंस को निराशा झेलनी पड़ेगी। चूंकि बारिश वहां भी विलेन बनकर आने को तैयार है। 23 अगस्त (रविवार) के दिन तापमान 27°C से 30°C के बीच रहेगा। लेकिन बारिश के 45% आसार हैं।

सिर्फ पहले दिन ही नहीं बल्कि मैच के लगभग सभी दिन तापमान 26°C से 30°C के बीच में रहने की उम्मीद है। वहीं दिन और रात दोनों समय बारिश के करीब 50-60 % आसार हैं। यानी कुल मिलाकर बारिश के कारण मैच में काफी परेशानी होने वाली है।

तारीख और दिन तापमान (Min / Max) दिन का मौसम और बारिश की संभावना रात का मौसम और बारिश की संभावना
23 अगस्त (रविवार) 27°C / 30°C गरज के साथ तूफान (45%) बिखरे हुए आंधी-तूफान (55%)
24 अगस्त (सोमवार) 26°C / 29°C बिखरे हुए आंधी-तूफान (55%) भारी मूसलाधार बारिश व तूफान (65%)
25 अगस्त (मंगलवार) 26°C / 29°C बिखरे हुए आंधी-तूफान (55%) गरज के साथ भारी बौछारे (60%)
26 अगस्त (बुधवार) 26°C / 29°C बादलों के साथ हल्की बारिश (35%) रात में तेज आंधी-तूफान (50%)
27 अगस्त (गुरुवार) 26°C / 30°C बिखरे हुए आंधी-तूफान (50%) भारी मानसूनी वर्षा व तूफान (55%)

ऐसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े

बताते चलें कि भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में अब तक कुल 9 टेस्ट मैच हुए हैं, जिसमें से इंडिया ने 3, श्रीलंका ने 4 में जीत दर्ज की है। इस बीच 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मैदान पर होने जा रहे 10वें मैच में कौन बाजी मारेगा।

यह भी पढ़ें: अय्यर कप्तान-तिलक उपकप्तान, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कुछ ऐसा हो सकता टीम इंडिया स्क्वाड