IND vs SL 2nd Test, Colombo: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो चुका है और इंडियन टीम ने पहले दिन काफी कमाल का प्रदर्शन किया है। पहले दिन के खेल में काफी बवाल मचा। ऐसे में आइए सभी पर एक-एक कर चर्चा कर लेते हैं।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही टीम इंडिया
बता दें कि भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो में हो रहे टेस्ट मैच में इंडियन टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से इस समय ध्रुव जुरेल 7 रन वहीं सारांश जैन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पडिक्कल और गिल ने दिखाया बल्ले से कमाल
भारत की ओर से पहले दिन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल रहे। 26 वर्षीय पडिक्कल ने कोलंबो टेस्ट मैच में 193 गेंदों पर 117 रनों की दमदार पारी खेली है। इस बीच उन्होंने 12 चौकों भी जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 60.62 का रहा। वहीं इस दौरान कप्तान गिल के बल्ले से 108 गेंदों में 50 रन आए। उन्होंने 6 चौके जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 46.30 का रहा।
यह भी पढ़ें:टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज बने शुभमन गिल, कोलंबो टेस्ट में लगाई रिकॉर्ड्स की लाइन
पंत हुए इंजर्ड और यशस्वी की हुई लड़ाई
दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत को इंजरी हो गई। मैच के 58वें ओवर में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा को एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पंत इंजर्ड हुए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। वो 15 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए।
इस मैच में यशस्वी जायसवाल की भी श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो से लड़ाई हो गई। दरअसल, असिथा ने उन्हें आउट किया तो वो कुछ ज्यादा ही एग्रेसिव अंदाज में जश्न मनाते दिखे और यशस्वी को कुछ कह दिया, जिसके बाद मामला गर्म हो गया और मैदान पर बहस शुरू हो गई।
श्रीलंका के इन गेंदबाजों ने किया कमाल
कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने 16 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं लाहिरू कुमारा ने 13 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिया। इसके अलावा केशरा नुवांथा ने 22 ओवर में 93 रन देकर 1 विकेट लिया। अब देखना होगा कि दूसरे दिन ये सभी खिलाड़ी मिलकर कैसा प्रदर्शन करेंगे और इंडिया एक बार फिर जीत दर्ज करेगी या नहीं।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा या एमएस धोनी कौन है आईपीएल का बेस्ट कप्तान? देखें दोनों के आंकड़े