IND vs SL 1st Test, Day 1 Report: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में जारी पहले टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गया है। इंडियन टीम ने पहले दिन काफी कमाल का प्रदर्शन किया है और इस समय इस मैच में पकड़ बनाए हुए है। इंडियन टीम ने दिन की समाप्ति के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। तो आइए इस मैच और इस मैच के अब तक के हीरो रहे खिलाड़ियों की बात कर लेते हैं।
टीम इंडिया कर रही है पहले बल्लेबाजी
गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने जैसे ही टॉस जीता मौसम के हाल और पिच के हाव भाव को देख बिना समय लिए बल्लेबाजी का फैसला किया, जोकि सही भी साबित हुआ है।
इंडिया ने फर्स्ट डे के खेल समाप्ति तक कुल 288 रन बनाए हैं, जोकि उसने 73 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर बनाए हैं। भारत की ओर से अभी देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत क्रीज पर डंटे हुए हैं।
पडिक्कल और राहुल ने किया कमाल
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट 47 के स्कोर पर गंवाया। यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं केएल राहुल 162 गेंदों में 77 रन बनाकर इंजर्ड होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने इस बीच 9 चौके और 1 छक्का जड़ा।
नंबर 3 पर आए देवदत्त पडिक्कल ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया और पहले दिन 178 गेंदों में 131 रन की पारी खेली। उन्होंने इस बीच 12 चौके और 1 छक्का जड़ा। वो अभी भी मैदान पर हैं और अगर अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तो अपना पहला टेस्ट दोहरा शतक भी जड़ सकते हैं।
बात करें कप्तान शुभमन गिल की तो वो 28 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके बल्ले से 2 चौके आए। पडिक्कल के साथ अभी ऋषभ पंत 36 गेंदों में 27 रन बनाकर क्रीज पर डंटे हुए हैं। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा है। महज 2 छक्के और जड़ते ही वो 100 टेस्ट छक्के पूरे कर लेंगे।
प्रभात जयसूर्या को मिला एकमात्र विकेट
श्रीलंकाई टीम की ओर से प्रभात जयसूर्या को एकमात्र विकेट मिला। उन्होंने इंडियन कप्तान शुभमन गिल को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि इसके अलावा प्रभात का योगदान यशस्वी के रन आउट में भी रहा। प्रभात ने 24 ओवर में 77 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। अब देखना होगा कि इंडियन टीम दूसरे दिन किस तरह का प्रदर्शन करेगी।
यह भी पढ़ें: Galle में गरजा Devdutt Padikkal का बल्ला, जड़ दिया टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक
Written By: Anil Kumar