Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग करते नजर आए थे। संजू सैमसन के जाने के बाद टीम मैनेजमेंट ने रियान को कप्तान बनाया था और उनकी कप्तानी में आरआर प्लेऑफ में भी पहुंची थी। टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। अब आईपीएल 2027 से पहले राजस्थान के खेमे में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच ट्रेड की चर्चा चल रही है। अगर ये हो जाता है और हार्दिक पंड्या आरआर में चले जा जाते हैं तो ऐसे में वह टीम मैनेजमेंट से कप्तानी की मांग कर सकते हैं।
मुंबई-राजस्थान में ट्रेट की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच ट्रेड पर चर्चा चल रही है। एमआई जहां हार्दिक पंड्या को देने को तैयार है तो राजस्थान बदले में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दे सकती है। दरअसल, आरआर टीम मैनेजमेंट यशस्वी के रवैये से खुश नही है और इसकी मुख्य वजह कप्तानी को माना जा रहा है। संजू के जाने के बाद यशस्वी को पिंक आर्मी का अगला कप्तान माना जा रहा था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने यशस्वी को नजरअंदाज करके रियान पराग को टीम की बागडोर सौंपी थी। हालांकि, अभी तक इसको लेकर टीम प्रबंधन या खिलाड़ी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
यशस्वी एमआई के लिए बेतर विकल्प!
युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक के बदले एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। दरअसल, मुंबई रोहित शर्मा के ओपनिंग विकल्प की तलाश कर रहा है और अगर ये डील फाइनल हो जाती है तो टीम मैनेजमेंट की सबसे बड़ी सिर दर्दी खत्म हो सकती है। बता दें कि, रोहित शर्मा 39 साल के हो चुके हैं और अगले साल उनके करियर का आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में मुंबई एक भारतीय ओपनर की तलाश कर रही है और अगर उनको यशस्वी मिल जाते हैं तो यह उनके लिए फायदे का सौदा होगा। यशस्वी ने आईपीएल 2026 में आरआर के लिए 16 मैचों में 30.50 की दमदार औसत और 152.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 427 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं। इन प्रदर्शन को दे
हार्दिक होंगे राजस्थान के अगले कप्तान!
हार्दिक पंड्या का अगर राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड होता है तो फिर वह टीम मैनेजमेंट से कप्तानी की मांग कर सकते हैं। हार्दिक फिलहाल मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और तीन सीजन में एक बार अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचा चुके हैं। वहीं, एमआई से पहले हार्दिक गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। 2022 में जीटी को उनका पहला आईपीएल खिताब दिलाया था तो साल 2023 में टीम को फाइनल तक लेकर गए थे। इन आंकड़ों को देखने के बाद राजस्थान भी हार्दिक को कप्तानी देने से नहीं रोक पाई, क्योंकि आरआर ने साल 2008 के बाद से कोई खिताब नहीं जीता है।
ये भी पढ़ें- ध्रुव जुरेल के कैच ने शुरू किया नया विवाद, पूर्व खिलाड़ी ने उठाए अंपायरिंग पर सवाल
Written By Aman