ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। क्रिकेट का महाकुंभ पहले 8 अक्टूबर से शुरू होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब इनकी तारीखों में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट की शुरुआत 8 अक्टूबर से नहीं बल्कि 6 दिन पहले 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन हो सकती है। विश्व कप 2027 की शुरुआत गांधी जयंती के दिन करवाकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल महात्मा गांधी के जीवन और उनके अहिंसा के संदेश को दुनिया के सामने लाकर उनको सम्मान देना चाहती है। यही कारण है कि विश्व कप की तारीखों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

साउथ अफ्रीका से गांधी जी का पुराना नाता

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अगले वर्ष वनडे विश्व कप 2027 को दो अक्टूबर से शुरू किए जाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। गांधी जयंती के दिन क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत करवाने का सबसे बड़ा कारण ये भी है कि दुनिया के सामने उनके साउथ अफ्रीका से जुड़े कनेक्शन को दोबारा ला जा सके। बता दें कि, महात्मा गांधी ने अपने जीवन के 21 साल साउथ अफ्रीका में बिताए थे। गांधी जी वहां पर वकालत करने गए थे। यही कारण है कि आईसीसी गांधी जी को उपयुक्त श्रद्धांजलि देने के लिए साउथ अफ्रीका में विश्व को काफी स्पेशल बनाना चाहती है।

तीन देश मिलकर करेंगे मेजबानी

आगामी वनडे विश्व कप 2027 की मेजबानी इस बार तीन देश मिलकर करने वाले हैं। साउथ अफ्रीका के अलावा इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे और नामीबिया को भी शामिल किया गया है। टूर्नामेंट में कुल 57 मैच खेले जाएंगे, जिसमें अधिकांश मुकाबलों की मेजबानी साउथ अफ्रीका को सौंपी जा सकती है तो जिम्बाब्वे और नामीबिया में कुछ मैचों को आयोजित किया जा सकता है, ताकि वहां पर क्रिकेट को बढ़ावा दिया जा सके। बता दें कि, साल 2003 में जिम्माब्वे ने को आखिरी बार वनडे विश्व कप का होस्ट बनाया गया था, जबकि नामीबिया पहली बार इस विश्व कप की मेजबानी करेगा।

कैसा रहेगा वनडे विश्व कप का फॉर्मेट?

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप 2027 में कुल 12 टीमें भाग लेने वाली हैं। इन 12 टीमों को छह-छह के ग्रुप में बांटा जाएगा और इसके बाद सुपर सेवन स्टेज, सेमीफाइनल और फिर खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। वर्ल्ड के ये मुकाबले साउथ अफ्रीका के कुल 8 शहरों, जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया के विंडहोक में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें- देवदत्त पडिक्कल के शतक के बावजूद टीम में जगह नहीं पक्की! बल्लेबाजी कोच के बयान ने मचाई खलबली

Written By Aman Sharma