Yashasvi Jaiswal: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में दो टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच बात इतनी बढ़ गई की मैदान पर धक्का-मुक्की तक देखने को मिली। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो की गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए।

जब यशस्वी आउट हुए थे वह 45 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और निराश होकर ड्रेसिंग रूम लौट ही रहे थे कि पीछे से गेंदबाज ने कुछ कमेंट किया और बात हाथा-पाई तक पहुंच गई। गनीमत रही कि अन्य खिलाड़ियों तुरंत बीच में आकर दोनों को अलग किया।

आपस में भिड़े यशस्वी-असिथा

यह वाक्या पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला। असिथा ने यशस्वी को एक शानदार लेंथ बॉल डाली, जो स्विंग होकर अंदर की तरफ आई। इसपर गेंद यशस्वी के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटों से जा टकराई और यशस्वी क्लीन बोल्ड हो गए। 

जब यशस्वी वापस पवेलियन लौट रहे थे, तभी तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने कुछ कमेंट किया। यह सुनने के बाद यशस्वी वापस आए और उनके सामने जाकर खड़े हो गए। इतने में असिथा उनको धक्का मारने की कोशिश की। हालांकि, श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा यशस्वी को समझाकर वापस पवेलियन भेज दिया।

क्यों भड़का गेंदबाज?

श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने पारी का 17वां ओवर डालने के लिए तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो को बुलाया था। पहली गेंद पर जायसवाल ने डिफेंस किया तो दूसरी गेंद पर शानदार ड्राइव लगाकर चार रन बटौर लिए। इसके बाद तीसरी गेंद जायसवाल ने कीपर के पास जानी दी तो चौथी पर एक और बेहतरीन चौका मार दिया। 

इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद को भी बैकवर्ड स्क्वायर शॉट की मदद से सीमा रेखा की तरफ भेज दिया। आउट होने से पहले इस ओवर में यशस्वी 3 चौके मार चुके थे और शायद इसी का गुस्सा था कि बल्लेबाज को आउट करने के बाद गेंदबाज भी खुशी में अधिक उत्साहित हो गया।

ये भी पढ़ें- क्या वनडे में शुभमन गिल हैं रोहित शर्मा से बेहतर कप्तान? क्या कहते हैं दोनों के कप्तानी आंकड़े, डाले एक नजर

मैच रेफरी तक जाएगी बात

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई हाथा-पाई की बात यकीनन मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट तक जरूर जाएगी। दिन का खेल समाप्त होने के बाद वह दोनों खिलाड़ियों को बुलाकर उनसे बातचीत कर सकते हैं और जुर्माना भी लगा सकते हैं।

अब देखना होगा कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट इस विवाद के बाद खिलाड़ियों को क्या सजा देते हैं। वहीं, यशस्वी की पारी की बात करे तो उन्होंने आउट होने से पहले 53 गेंदों पर 45 रन बनाए थे, जिसमें 9 चौके शामिल थे। यशस्वी पहली पारी में अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे, लेकिन असिथा की बेहतरीन गेंद ने उनको चकमा दे दिया।

ये भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, पारी और 51 रन से जीता मैच, मिचेल स्टार्क रहे जीत के हीरो