Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस के खेमे में फूट की खबरें आने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि हार्दिक पंड्या मुंबई का साथ छोड़ना चाहते हैं और आईपीएल 2027 से पहले किसी दूसरी टीम में जा सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर हार्दिक पंड्या या मुंबई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया था।

हार्दिक की ट्रेड की खबरों में कहा जा रहा था कि वह चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान रॉयल्स में से किसी एक में जा सकते हैं। लेकिन, इन्हीं अफवाहों के बीच मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसको देखकर लग रहा है कि वह एमआई का साथ फिलहाल छोड़ने वाले नहीं हैं।

मुंबई ने शेयर किया हार्दिक का वीडियो

हार्दिक पंड्या के ट्रेड की खबरों के बीच मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हार्दिक पंड्या नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में लेग स्पिनर हार्दिक को बॉल फेंकता है, जिसपर वह सामने की तरफ बड़ा हिट लगाते हैं।

नेट्स सेशन में हार्दिक आक्रामक बल्लेबाजी के मूड में नजर आ रहे हैं तो मुंबई ने कैप्शन में लिखा है, ‘’हर POV (Point Of View) से हाई पॉवर शॉट।’’ यह वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान नेट्स प्रैक्टिस का लग रहा है।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

वीडियो पर फैंस लुटा रहे हैं प्यार

हार्दिक पंड्या के बल्लेबाजी वाला वीडियो प्रशंसक को काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने कमेंट बॉक्श में लिखा, ‘’हार्ड हिंटिंग पंड्या अपने पुराने प्राइम में लौट आए हैं।’’ वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, ‘’हार्दिक को एक खिलाड़ी के तौर पर रिटेन कर लो।’’ जबकि एक ने लिखा कि शायद ट्रेेड होना कैंसिल हो गया।

बता दें कि, प्रशंसक हार्दिक की इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ हार्दिक की बैटिंग देखकर खुश हैं तो कुछ उनको मुंबई में रहने की गुजारिश कर रहे हैं। बता दें कि, आईपीएल 2026 में हार्दिक एमआई की कप्तानी करते दिखे थे, लेकिन टीम का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था।

ये भी पढ़ें- IPL 2027 में किसको मिलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी? दौड़ में हार्दिक समेत ये 3 नाम शामिल

2024 में बने थे हार्दिक कप्तान

हार्दिक पंड्या को साल 2024 में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और आते ही कप्तान बना दिया था। हार्दिक ने बतौर कप्तान रोहित शर्मा को रिप्लेस किया था, जिन्होंने एमआई को पांच बार खिताब जिताया था। ऐसे में उनपर टीम को चैंपियन बनाने का दबाव भी था। हालांकि, साल 2024 में मुंबई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।

टीम ने 14 में सिर्फ 4 मैच जीते थे और अंक तालिका में धरातल (10वें स्थान पर) पर रही थी। इसके बाद 2025 में मुंबई ने धांसू वापसी की और दूसरे क्वालीफायर तक पहुंची, लेकिन पंजाब ने उनका सपना तोड़ दिया। वहीं, आईपीएल 2026 में हार्दिक की अगुवाई वाली एमआई 14 में सिर्फ 4 जीत सकी और अंक तालिका में 9वें पायदान पर रही।

ये भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या के बाद कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान? दौड़ में ये 3 नाम आगे