Hardik Pandya Trade: भारत के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या लास्ट 3 आईपीएल सीजन से मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते चले आ रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2027 में वो हमें एक नई टीम से खेलते दिखाई देंगे, जिस बात की पुष्टि लगभग हर किसी ने कर दी है। हालांकि अब तक यह तय नहीं हो सका है कि हार्दिक पांड्या किस टीम का हिस्सा होंगे।

मगर अब ऐसा लग रहा है कि ये तय हो चुका है कि वो किस टीम में जाएंगे। चूंकि हाल ही में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसने फैंस के बीच चर्चाएं तेज कर दी हैं।

मुंबई इंडियंस को छोड़ने वाले हैं हार्दिक पांड्या

बता दें कि 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने वापस साल 2024 आईपीएल सीजन से पहले MI को ज्वाइन किया था। फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि वो अपनी कप्तानी में टीम को एक से दो ट्रॉफी और जीता सकते हैं। लेकिन टीम ट्रॉफी जीतना तो दूर ट्रॉफी के करीब भी नहीं पहुंच सकी।

साथ ही हार्दिक पांड्या को काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और मुंबई की भी बहुत अधिक बेइज्जती हुई। इस वजह से दोनों एक दूसरे से आगे बढ़ना चाह रहे हैं। हार्दिक को लेकर मुंबई लगातार फ्रेंचाइजियों से बातचीत में लगी हुई है। लेकिन अभी तब कोई रिजल्ट नहीं आ सका है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है जैसे चीजें साफ़ हो रही हैं।

इस टीम ने जा सकते हैं हार्दिक पांड्या

मालूम हो कि मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें हार्दिक पांड्या के हाथों में तलवार जैसा कुछ दिखाई दे रहा है, जिसे देख फैंस ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं कि वो कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं। चूंकि एक वॉरियर के हाथ में ही हथियार होता है।

और वैसे भी कुछ समय पहले एक बड़ी खबर सामने आई थी, जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि हार्दिक की KKR में एंट्री होने जा रही है।

कप्तान के तौर पर KKR में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या

बताते चलें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह पुष्टि की गई कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस KKR के साथ ट्रेड करने वाली है और वो उस टीम में भी कप्तानी के रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ कि कोलकाता हार्दिक को कप्तान के तौर पर स्क्वाड का हिस्सा बनाना चाह रही है और हार्दिक भी उस फ्रेंचाइजी में जाने को तैयार हैं।

लेकिन उन्हें उस टीम के एक कोच से दिक्कत है, जिस वजह से डील अभी रुकी हुई है। हालांकि असली मामला क्या है ये सामने नहीं आ सका है। मगर हार्दिक का KKR में जाना 90 प्रतिशत तय लग रहा है। मालूम हो कि शुरुआत में CSK और RR का भी नाम सामने आया था। लेकिन अब ऐसी कोई खबर नहीं आ रही।

यह भी पढ़ें: फुटबॉल के बाद अब क्रिकेट में स्पेन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को भी छोड़ दिया पीछे

Written By: Anil Kumar