Hardik Pandya IPL 2027 Trade: भारतीय क्रिकेट के सबसे हुनरमंद क्रिकेटर्स की श्रेणी में टॉप पर आने वाले हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 से लगातार मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते चले आ रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2027 में वो हमें एक नई टीम से खेलते दिखाई दे सकते हैं।

लास्ट कुछ समय से उस नई टीम पर चर्चा चल रही थी। हालांकि अब चर्चा विराम होने जा रही है और खबर है कि वो ट्रेड के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि ट्रेड के लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी है, जोकि थोड़ी हैरान करने वाली है।

मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2015 से 2021 तक मुंबई इंडियंस के साथ रहे। लेकिन 2022 और 2023 सीजन में वो नई टीम गुजरात टाइटंस का हिस्सा बने। वहां उन्होंने पहले ही सीजन बतौर कप्तान पहली ट्रॉफी उठाई और अगले सीजन सीजन टीम को फिर फाइनल लेकर गए। हालांकि 2024 में उन्होंने यूटर्न लेते हुए एक बार फिर मुंबई इंडियंस को ज्वाइन कर लिया।

उन्होंने MI को कप्तान के तौर पर ज्वाइन किया और तभी से वो चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गए। उन्होंने आईपीएल हिस्ट्री के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को रिप्लेस किया। लेकिन 2024 से 2026 तक 3 सीजन में एक भी ट्रॉफी नहीं जीत सके। ट्रॉफी जीतना तो दूर वो तीनों सीजन प्लेऑफ में भी नहीं जा सके। इसके चलते उन्हें काफी ट्रोलिंग और सवालों का सामना करना पड़ा। इसी कारण MI उनसे और वो MI से पीछा छुड़ाना चाह रहे हैं।

KKR में हो रही हार्दिक की एंट्री

न्यूज 24 में छपी खबर के अनुसार स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या की 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स में एंट्री होने जा रही है और वो वहां बतौर कप्तान शामिल होने जा रहे हैं।

वैभव भोला की खबर के अनुसार पांड्या ने KKR को ज्वाइन करने का मन बना लिया है और काफी आसार हैं कि वो उसी टीम में जाएं, क्यूंकि वहां उन्हें कप्तान भी बनाया जा रहा है। जबकि GT ने उन्हें कप्तान बनाकर स्क्वाड में शामिल करने से इनकार कर दिया।

पांड्या ने रखी है ये शर्त

रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या ने कप्तान के तौर पर टीम को ज्वाइन करने का मन बना लिया है। मगर उन्होंने एक शर्त रखी है। उनका कहना है कि अगर वो टीम को ज्वाइन करते हैं, तो टीम के एक कोच के साथ काम नहीं करना चाहते। यानी अगर KKR की मैनेजमेंट उस कोच को स्टाफ से हटाती है तो पांड्या ख़ुशी-ख़ुशी टीम को ज्वाइन कर लेंगे।

अब ये तय नहीं है कि वो कोच कौन हैं। मगर फैंस की राय के अनुसार वो कोई और नहीं बल्कि अभिषेक नायर हो सकते हैं, क्यूंकि उन्हें रोहित शर्मा का खास दोस्त माना जाता है। मालूम हो कि अभिषेक इस समय KKR के हेड कोच पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें: लगेगा लाइफ टाइम बैन, इंडियन क्रिकेटर्स ले रहे ड्रग्स, हुआ बड़ा खुलासा

Written By Anil Kumar