Jack Hobbs: क्रिकेट में आए दिन नए कीर्तिमान बनते और टूटते रहते हैं, लेकिन वर्ल्ड क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड भी है, जिसको तोड़ पाना मौजूदा खिलाड़ियों के लिए असंभव है। वर्तमान क्रिकेट में अगर कोई बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के आस-पास भी पहुंच जाए तो वह काफी बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी ।

हम बात कर रहे हैं प्रथम श्रेणी में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज की। इस खिलाड़ी ने 30 साल के करियर में 61,760 रन बनाकर सभी को चौंका दिया। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये बल्लेबाज।

इंग्लैंड के लिए खेले 61 टेस्ट

क्रिकेट में कुछ कीर्तिमान को ध्वस्त करना काफी मुश्किल होता है या फिर कहे कि संभव होता है। इस लिस्ट में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जैक हॉब्स का नाम भी शामिल है। हॉब्स को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है।

उन्होंने इंग्लैंड के लिए 1908 से 1930 के बीच कुल 61 टेस्ट खेले, जिसकी 102 पारियों में उन्होंने 56.94 की शानदार औसत से 5,410 रन बनाए। इस दौरान हॉब्स के बल्ले से 15 शतक और 28 अर्धशतक देखने को मिले। टेस्ट में हॉब्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 211 रन था, लेकिन यह आंकड़े उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट के सामने कुछ नहीं थे।

‘द मास्टर’ के नाम से प्रसिद्ध थे हॉब्स

इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट पर पदार्पण करने से पहले ही जैक हॉब्स अपनी प्रतिभा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दिखा चुके थे। हॉब्स को बचपन से ही क्रिकेट काफी पसंद था और इसी खेल ने उनको दुनियाभर में प्रसिद्ध कर दिया।

हॉब्स का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में आता है और इसका मुख्य कारण उनके प्रथम श्रेणी आंकड़े हैं। जैक हॉब्स को ‘द मास्टर’ के नाम से भी जाना जाता था। हॉब्स सरे के लिए घरेलू क्रिकेट खेला करते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1905 में की थी।

ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंचे जो रूट, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में रचा इतिहास

आंकड़े देख नहीं होगा यकीन

जैक हॉब्स ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल 834 मैच खेले हैं, जिसकी 1325 पारियों में उन्होंने 50.7 की औसत से 61,760 रन बनाए हैं। इस दौरान हॉब्स के बल्ले से 199 शतक और 273 अर्धशतक निकले हैं।

बता दें कि, हॉब्स का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 316 रन था। जबकि उनके करियर के अधिकांश शतक 40 साल की उम्र के बाद आए थे। जैक हॉब्स के इनमें से एक भी रिकॉर्ड को तोड़ा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी भी वर्तमान बल्लेबाज के लिए यकीनन असंभव होगा।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में आया बड़ा भूचाल, लीग पर लगाया ताला, अगले आदेश तक बंद