Yashasvi Jaiswal: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था तो दोनों टीमों के खिलाफ मैदान पर हंसी-मजाक करते नजर आए थे। यहां तक की जब फील्डिंग टीम बल्लेबाजों को स्लेजिंग कर रही थी तो बल्लेबाजों ने उसपर किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई और बात को हंस कर टाल दिया था। 

परंतु, दूसरे टेस्ट की पहली पारी के पहले सत्र में पहले टेस्ट से बिल्कुल अलग माहौल देखने को मिला। पारी के 17वें ओवर में यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडा के बीच मैदान पर बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। अब इसपर पूर्व भारतीय टीम के खिलाड़ी अजेय जडेजा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने ही खिलाड़ी की आलोचना की है।

यशस्वी जायसवाल को सुनाई खरी-खोटी

यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडा की लड़ाई पर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने बड़ा बयान दिया है। सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए जडेजा ने युवा ओपनर की आलोचना की। उनका कहना है कि जायसवाल ने इस झगड़े को बड़ा रूप दे दिया है।  

उन्होंने इस घटना को को पहले टेस्ट से जोड़ा। जब यशस्वी फील्डिंग कर रहे थे और श्रीलंकाई बल्लेबाज निरोशन डिकवेल बैटिंग पर थे। उस समय भारतीय ओपनर ने कुछ बातें कहीं थीं। इसपर जडेजा ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा, 

‘’यह खतरनाक स्थिति है। इसमें कोई शक नहीं है। फिजिकल कॉन्टैक्ट (शारीरिक संपर्क) एक अलग बात है। पिछले मैच में जायसवाल दूसरी तरफ थे। वह फील्डिंग कर रहे थे और उन्होंने निरोशन डिकवेला से कुछ बातें कही थीं। हमने कहा था कि मजाक-मस्ती तब तक ठीक है जब तक आपकी भाषा गलत न हो’’

दूसरों पर हंसना नहीं चाहिए- जडेजा

पूर्व भारतीय ओपनर अजय जडेजा ने साफ शब्दों में कहा, ‘’जो खिलाड़ी मजाक-मस्ती करते हैं, उन्हें बदले में मजाक सुनने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। अगर कोई खुद पर नहीं हंस सकता तो उसे दूसरों पर भी नहीं हंसना चाहिए। अगर आप पलटकर मजाक नहीं सह सकते हैं तो मैदान पर दूसरे को ऐसा कुछ न कहें।’’  बता दें कि, पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल श्रीलंकाई बल्लेबाजों की स्लेजिंग करते नजर आए थे और ऐसा पहली बार नहीं है, जब उन्होंने क्षेत्ररक्षण के दौरान स्लेजिंग की है।

ये भी पढ़ें- सारांश जैन ने टेस्ट क्रिकेट के लिए दिया था आईपीएल का बलिदान, बीच में छोड़ी थी केकेआर टीम, पूर्व कोच ने किया बड़ा खुलासा

ICC कर सकता है हस्तक्षेप

रविवार को दूसरे टेस्ट की पहली पारी के पहले सत्र में जो देखने को मिला, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। पहले टेस्ट के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तालमेल काफी अच्छा नजर आ रहा था, लेकिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडा की लड़ाई ने इसको पूरी तरह से उलट दिया। बता दें कि, विवाद वाले ओवर में यशस्वी ने पहले तीन चौके मारे थे, लेकिन अंतिम गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए।

 इसके बाद असिथा ने जोरदार जश्न मनाया जो कि यशस्वी को पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों के बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। आपको बताते हैं कि यशस्वी के द्वारा की गई हरकत आईसीसी नियम के लेवल 4 में आती है, जिसके तहत उनपर 5 टेस्ट या फिर 10 वनडे का बैन लगाया जा सकता है। यहां तक की इस नियम के तहत यशस्वी पर आजीवन बैन तक लग सकता है।

ये भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल की फाइट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, इतने मैचों का लग सकता है बैन, खतरे में करियर!