Imran khan: पाकिस्तान के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय अडियाला जेल में बंद हैं। हाल में उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन फिर दोबारा उनको कारागार में लाकर बंद कर दिया गया।

हालांकि, इमरान के परिवारवाले काफी लंबे समय से उनसे मिलने की मांग कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत में अर्जी थी, जिसपर कोर्ट ने सप्ताहिक मुलाकात की मंजूरी दे दी है। इसी बीच 22 पूर्व इंटरनेशनल कप्तानों ने पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक पत्र लिखा है।

22 पूर्व कप्तानों ने लिखा पीएम को पत्र

क्रिकइंफो के मुताबिक, 22 पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक और पत्र लिखकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान के इलाज की अपील की है। 

इन लिस्ट में एलेक्स ब्लैकवेल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रेयरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, एलिस्टेयर कुक, माइकल गैटिंग, सुनील गावस्कर, कपिल देव, ली जर्मन, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड गॉवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, अर्जुन रणतुंगा, एंड्रयू स्ट्रॉस, दिलीप वेंगसरकर, स्टीव वॉ और जॉन राइट हैं। 

बता दें कि, पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने इमरान खान को एक मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच के लिए अस्पताल ले जाने का आदेश दिया था, लेकिन अदालत द्वारा निर्देशित बोर्ड के बजाय राज्य द्वारा नियुक्त एक टीम से करवाई थी, जिसने उनको स्वस्थ घोषित कर दिया और कुछ ही घंटों में उनको दोबारा जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- सारांश जैन ने टेस्ट क्रिकेट के लिए दिया था आईपीएल का बलिदान, बीच में छोड़ी थी केकेआर टीम, पूर्व कोच ने किया बड़ा खुलासा

पूर्व कप्तानों ने करी ये 3 मांग

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व कप्तानों ने अपने पत्र में तीन मांगे रखी हैं।पूर्व कप्तानों की पहली मांग इमरान खान के निजी डॉक्टरों सहित सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्देशित मेडिकल बोर्ड को उनके स्वास्थ्य का पूर्ण और स्वतंत्र मूल्यांकन करने की अनुमति देने की है, विशेष रूप से उनकी दाहिनी आंख में दृष्टि के नुकसान के संबंध में।

पत्र में दूसरी मांग अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया है कि अदालत द्वारा बहाल की गई साप्ताहिक पारिवारिक मुलाकातें बिना किसी रुकावट या प्रशासनिक देरी के हों। जबकि तीसरी मांग की है कि चिकित्सा मूल्यांकन के बाद अनुशंसित कोई भी उपचार बिना किसी देरी के प्रदान किया जाए।

2018 में बने थे प्रधानमंत्री

इमरान खान नाम पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में लिया जाता है। साल 1992 में पाकिस्तान ने इमरान की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उन्होंने न सिर्फ कप्तानी, बल्कि अपने ऑलराउंड खेल के दम पर पाकिस्तान को कई मैचों में जीत दिलाई थी।

क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह पाकिस्तान की राजनीति में सक्रिय हुए और साल 2018 में उनको पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला। लेकिन, कार्यकाल पूरा किए बिना साल 2022 में उनको पद से हटा दिया गया और जेल में बंद कर दिया। तब से इमरान खान जेल में अपना जीवन जी रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ‘आपकी भाषा गलत…’ यशस्वी जायसवाल की लड़ाई पर भड़का पूर्व खिलाड़ी, भारतीय ओपनर की बताई गलती, सुनाई खरी-खोटी