इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैच की सीरीज में मेजबानों ने पारी और 51 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। पहले टेस्ट में पूरी तरह से इंग्लिश टीम का दबदबा देखने को मिला था। हालांकि, पहले टेस्ट के खत्म होने के बाद इंग्लिश तेज गेंदबाज की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

शनिवार रात को डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर खिलाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके हाथों में हथकड़ी नजर आई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रशंसक यह जानने को इच्छुक हैं कि आखिर इंग्लिश खिलाड़ी ने ऐसा क्या किया कि उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

क्यों पकड़ा गया इंग्लिश खिलाड़ी?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला मैच खत्म होने के बाद इंग्लिश तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनको कुछ समय के बाद पुलिस ने छोड़ दिया और वह वापस अपने होटल लौट गए।

लेकिन, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस ने आखिर क्यों कार्स को अपनी हिरासत में लिया था। वायरल वीडियो में कार्स पुलिसवालों के साथ कुछ बातचीत करते भी दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे वाक्या का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

बोर्ड ने शुरू की जांच

चलती सीरीज के बीच इंग्लिश खिलाड़ी का इस तरह की वीडियो सामने आया कोई नई बात नहीं है। इससे पहले इंग्लैंड में कई खिलाड़ी शराब पीते नजर आए थे। एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के ओपनर बेन डटेक बीच श्रृंखला के दौरान नशे की हालत में दिख चुकते हैं।

इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए मैच के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन साथ में ड्रिंक्स के लिए एक नाइटक्लब गए थे। वहां, पर स्टोक्स की लड़ाई एक रग्बी खिलाड़ी के साथ हुई थी। इस विवाद के बाद दोनों खिलाड़ियों को  दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। वहीं, अब ब्रायडन कार्स को लेकर भी बोर्ड ने बोला है कि उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- भारत-श्रीलंका मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा, श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े यशस्वी जायसवाल, धक्का-मुक्की तक पहुंची बात

पहले टेस्ट से बाहर थे कार्स

पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ब्रायडन कार्स नहीं खेले थे। उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था, जिसके बाद उनको काउंटी क्रिकेट खेलने की अनुमति मिली थी।

इस मैच में कार्स ने सिर्फ दो विकेट लिए थे। अब उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कार्स को अंतिम अकादश में मौका मिल सकता है। ये मैच लंदन में खेला जाएगा और टीम के सभी प्लेयर्स यहीं पर एकजुट होंगे।

ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का जादू, 6 गेंदों में पारी हुई खत्म, बनाए सिर्फ इतने रन