Dhruv Jurel: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के विवादित कैच ने क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया था। जुरेल के कैच पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि रिप्ले में ऐसा लग रहा था कि गेंद पहले घास को छू चुकी थी और उस समय उनकी उंगलियां गेंद के नीचे नहीं थीं। यह वाक्या भारत बनाम श्रीलंका मैच के चौथे दिन घटा था। दरअसल, श्रीलंका की दूसरी पारी में 22वां ओवर स्पिनर मानव सुथार डालने आए थे। उस समय स्ट्राइक पर लिहारू उदारा मौजूद थे। बल्लेबाज और श्रीलंकाई खिलाड़ियों का मानना था कि गेंद पहले जमीन को छू चुकी है, लेकिन थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद लिहारू को आउट करार दिया। अब इस कैच पर विवाद खड़ा हो गया है।

कैच पर क्यों हो रहा है विवाद?

श्रीलंका दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी तो इनिंग का 22वां ओवर कप्तान शुभमन गिल ने डालने के लिए मानव सुथार को बुलाया था। मानव ने ओवर की चौथी गेंद ऑफ स्टंप के पास फेंकी थी, जिसको रोकने की कोशिश में लिहारू उदारा के बल्ले का बाहरी किनारा लग गया और गेंद गली की दिशा में स्लीप के पास तैनात ध्रुव जुरेल के हाथों में चली गई। शुरुआत में बल्लेबाज को लग रहा था कि गेंद पहले जमीन पर टकराई है और फिर ध्रुव जुरेल के हाथों में कई है।  कैच की जांच के लिए तीसरे अंपायर की मदद ली गई और ऐशा लग रहा था कि उंगलियां गेंद के नीचे हैं, लेकिन तस्वीर पर जूम करने के बाद ऐसा लगा कि गेंद जमीन को छू चुकी है। हालांकि, तीसरे अंपायर रवींद्र विमलसिरी का मानना था कि जुरेल का यह कैच सही है और उन्होंने बड़ी स्क्रीन पर आउट का इशारा किया और उदारा को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

rn

पूर्व खिलाड़ी ने उठाए कैच पर सवाल

हालांकि, थर्ड अंपायर के फैसले से श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी रसेल अर्नोल्ड बिल्कुल भी संतुष्ट नजर नहीं आए और इस फैसले पर अपनी असहमति जताई। कमेंट्री पैनल में शामिल अर्नोल्ड ने ऑन-एयर कहा, ‘स्लो-मोशन के रिप्ले में साफ दिखाई दे रहा था कि जुरेल की उंगलियां पीछे खिसक गई थीं और गेंद का अगला हिस्सा जमीन को छू रहा था। लमेरे हिसाब से गेंद घास पर घिसट रही थी और बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जाना चाहिए था। बता दें कि, जब लिहारू उदारा ने बड़ी स्क्रीन पर आउट का फैसला देखा तो वह भी हैरान रह गए और वह भी अपने हाथों से इशारा करके बता रहे थे कि गेंद पर जमीन पर छू चुकी है।

दूसरी पारी में फिर दिखा मानव का जलवा

भारतीय टीम के युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में चार बल्लेबाजों का शिकार किया था। उनकी फिरकी जवाब किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज के पास नहीं था तो दूसरी पारी में भी सुथार अभी तक दो विकेट ले चुके हैं। अब मैच के पांचवें दिन भी उनसे इसी तरह की शानदार गेंदबाजी की उम्मीद होगी। मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी सिर्फ 284 रन पर सिमट गई। इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने 193 बनाए थे। बता दें कि, श्रीलंका को जीत के लिए पांचवें दिन 288 रन बनाने हैं।

ये भी पढ़ें- रनों के मामले में रोहित-शुभमन ने आगे निकले ऋषभ पंत, गॉल टेस्ट में दोनों को पछाड़ा

Written By Aman