Dhruv Jurel Revealed the Tattoo Story: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक ठोकने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने बेहद कमाल का सेलिब्रेशन किया था। उन्होंने अपनी बांह पर बना एक टैटू दिखाया, जिसपर ‘’जय जवान जय किसान’’ लिखा हुआ था।
फैंस को यह टैटू काफी पसंद आ रहा है, लेकिन जुरेल ने यह क्यों बनवाया है, इसके पीछे की सच्चाई भी उन्होंने ही बताई। बता दें कि, कोलंबो टेस्ट में नंबर 7 पर आकर जुरेल ने उम्दा शतक ठोका था, जिसकी तारीफें हर जगह हो रही हैं, लेकिन सेंचुरी से अधिक चर्चा उनके बांह पर बने टैटू की है।
शतक के बाद दिखाया टैटू
कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों पर 115 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन इस पारी से अधिक चर्चा उनके शतक सेलिब्रेशन में दिखाए टैटू की हो रही है।
दरअसल, जैसे ही जुरेल ने अपना शतक पूरा किया तो पहले मोहम्मद सिराज ने उनको गले लगाया और फिर बल्ला नीचे रखकर उन्होंने अपनी बाईं बांह से जर्सी को थोड़ा ऊपर किया तो उसपर ‘’जय जवान जय किसान’’ लिखा हुआ था। बता दें कि, अब प्रशंसकों के बीच यह टैटू आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
क्या है जय जवान-जय किसान के पीछे की कहानी?
फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर ध्रुव जुरेल ने अपनी बांह पर आखिर क्यों ‘’जय जवान जय किसान’’ टैटू बनवाया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद युवा बल्लेबाज ने पत्रकार वार्ता में खुद इसका खुलासा किया।
उन्होंने कहा ‘’उनके दादा किसान थे और पिता सैनिक रहे हैं।’’ 'यही मेरी जड़ें हैं और मैं इन्हें भूलना नहीं चाहता। इसलिए वह ओपनिंग मेरे पिता और दादा के लिए थी।' बता दें कि जुरेल ने अपने इस शतक को अपने माता-पिता को समर्पित किया है।
ये भी पढ़ें- गिल-गंभीर की बढ़ी चिंता, इंजरी के कारण मैदान से गायब ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल ने थामा ग्लव्स
99 रन पर हो गए थे नर्वस
ध्रुव जुरेल पूरे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। नंबर 7 पर आकर उन्होंने धमाकेदार सैकड़ा ठोका, लेकिन जब वह 99 पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो एक रन बनाने के लिए उनको काफी इंतजार करना पड़ा।
हालांकि, उन्होंने सीधे बल्ले से खेलकर एक रन दौड़ा लिया और गेंद फील्डर के हाथों में थी। अगर वह थ्रो विकेटों पर लग जाता तो जुरेल की पारी 99 पर सिमट जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 99 रन पर बल्लेबाजी का वाक्या बताते हुए जुरेल ने कहा.
‘’ 99 रन उन्हें आसानी से रन मिल रहे थे, लेकिन उसके बाद गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने बेहतरीन लेंथ पर गेंदबाजी शुरू की और श्रीलंकाई क्षेत्ररक्षण भी ज्यादा चुस्त हो गया। फर्नांडो की गेंद पर सीधे बल्ले से शॉट खेलने के बाद जब जुरेल ने गेंद के सामने फील्डर को तेजी से आते देखा तो उन्हें लगा, 'ओह! मैंने ये क्या कर दिया।'’
ये भी पढ़ें- श्रीलंकाई सरजमीं पर ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ किया अनोखा सेलिब्रेशन, टैटू ने खींचा सबका ध्यान