Devdutt Padikkal 100 in Colombo Test: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में इंडियन टीम का कमाल का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है और इसका अधिक श्रेय देवदत्त पडिक्कल को जाता है। चूंकि पहले टेस्ट मैच में दमदार पारी खेलने के बाद उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में भी कमाल का प्रदर्शन कर फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। तो आइए दूसरे टेस्ट में उनके बल्ले से आई दमदार पारी के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
देवदत्त पडिक्कल ने फिर दिखाया कमाल
इंडिया के नए नंबर 3 बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने अब तक काफी कमाल का प्रदर्शन किया है। पडिक्कल ने गॉल टेस्ट मैच में पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाए थे। इसके साथ ही साथ उन्होंने अब दूसरे टेस्ट की पहली पारी में एक फिर कमाल की बल्लेबाजी कर सभी को अपना दीवाना बना लिया है।
26 वर्षीय देवदत्त पडिक्कल ने कोलंबो टेस्ट मैच में 117 रनों की दमदार पारी खेली है। उन्होंने 193 गेंदों में 12 चौकों की मदद से यह कारनामा किया है। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 60.62 का रहा। पडिक्कल ने मैदान के सभी दिशाओं में और श्रीलंका के सभी गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाया। उनका विकेट केशर नुवांथा ने हासिल किया और अपनी टीम को राहत की सांस लेने का एक मौका दिया।
श्रीलंका में बना दिए कई बड़े रिकॉर्ड
देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंकाई सरजमीं पर दूसरा शतक जड़ने के साथ ही रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी। उन्होंने 2 शतक जड़ लंका में एक सीरीज में सबसे अधिक शतक जड़ने के मामले में विनोद कांबली, एम अज़हरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा की बराबरी कर ली।
यही नहीं उन्होंने भारत के बाहर टेस्ट शतक लगाने के मामले में भी कई क्रिकेटर्स को पछाड़ दिया। अब देखना होगा कि दूसरे पारी में वो कैसा प्रदर्शन करेंगे और ओवरऑल सीरीज में कितने रन बना सकेंगे।
यह भी पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ियों ने अचानक लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, अब इन स्टार्स का आ सकता है नंबर
कुछ ऐसा है देवदत्त पडिक्कल का टेस्ट करियर
साल 2024 में टेस्ट डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल ने टेस्ट क्रिकेट की 4 मैचों की 6 पारियों में अब तक 418 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 167 के बेस्ट स्कोर के साथ 2 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा है। इस बीच उनका औसत 69.66 और स्ट्राइक रेट 60.14 का रहा है।
FAQs
देवदत्त पडिक्कल की उम्र क्या है?
26 साल
यह भी पढ़ें: टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज बने शुभमन गिल, कोलंबो टेस्ट में लगाई रिकॉर्ड्स की लाइन