भारत के स्टार युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) एक के बाद एक टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। गॉल के बाद अब कोलंबो में भी उन्होंने दमदार टेस्ट शतक जड़कर इंडियन टीम के कप्तान शुभमन गिल का टेस्ट करियर खत्म कर दिया है। चूंकि अब शायद उन्हें आगे चांस नहीं मिलेगा। 

दूसरे टेस्ट मैच में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक 

26 वर्षीय देवदत्त पडिक्कल ने नंबर 3 पर खेलते हुए अब तक काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पडिक्कल ने गॉल में हुए टेस्ट मैच में कुल 211 रन बनाए थे। पहली पारी में उन्होंने 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। 

पहले टेस्ट के बाद अब दूसरे टेस्ट मैच में भी उन्होंने दमदार पारी खेली है। देवदत्त पडिक्कल ने कोलंबो टेस्ट में 193 गेंदों में 117 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 12 चौके भी जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 60.62 का रहा। इस पारी के साथ ही उन्होंने टेस्ट में ओवरऑल 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया और शुभमन गिल के दोस्त साईं सुदर्शन का करियर तबाह कर दिया। 

यह भी पढ़ें:IND vs SL 2nd Test: ऋषभ को लगी चोट, पडिक्कल और गिल ने दिखाया बल्ले का दम, ऐसा रहा कोलंबो टेस्ट के पहले दिन का हाल

साईं सुदर्शन को मौका मिलना मुश्किल 

शुभमन गिल के आईपीएल टीममैट साईं सुदर्शन ने साल 2025 में इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया और 7 मैचों की 12 पारियों में सिर्फ 383 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 87 के बेस्ट स्कोर के साथ 3 अर्धशतक जड़े। ओवरऑल वो उस तरह का इम्पैक्ट नहीं डाल सके, जैसा उम्मीद कि जा रही थी और इसी वजह से अब उनका आगे भी खेलना मुश्किल है। 

चूंकि पडिक्कल काफी बेहतरीन अंदाज में आगे बढ़ रहे हैं और यह बात तो सभी अच्छे से जानते हैं कि जब किसी एक खिलाड़ी को टीम से बाहर किया जाता है तो फिर उसका कमबैक कर पाना काफी मुश्किल होता है। 

ऐसे हैं दोनों स्टार्स के आंकड़े 

देवदत्त पडिक्कल ने अब तक 4 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 418 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 167 रन रहा है और उन्होंने इस बीच 2 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा है। देवदत्त का औसत 69.66 और स्ट्राइक रेट 60.14 का रहा है। वहीं साईं सुदर्शन ने 7 मैचों की 12 पारियों में 383 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 87 के बेस्ट स्कोर के साथ 3 अर्धशतक आए हैं। उन्होंने 31.91 की औसत और 43.32 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा या एमएस धोनी कौन है आईपीएल का बेस्ट कप्तान? देखें दोनों के आंकड़े