Bangladesh Premier Leagues Suspended: बांग्लादेश में खेली जाने वाली बांग्लादेश प्रीमियर लीग को बंद करने का फैसला किया गया है। वर्षो से इस लीग का आयोजन किया जा रहा था, लेकिन अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इसको आगे नहीं करवाने का फैसला किया है।

बीसीबी अध्यक्ष तमीम इकबाल ने भविष्य के कार्यक्रम को तैयार किया है, जिसमें बीपीएल को स्थान नहीं दिया है। हालांकि, बीसीबी अध्यक्ष का कहना है कि नए और सख्त नियमों के बाद इस लीग की दोबारा वापसी करवाई जाएगी। बता दें कि, बीपीएल की लीग घाटे में चल रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

साल 2012 में हुई थी BPL की शुरुआत

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साल 2012 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग की शुरुआत की थी। इस लीग को शुरू करने का उद्देश्य घरेलू खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करना और दर्शकों को क्रिकेट का रोमांच देना था।

हालांकि, जिस तरह की उम्मीद अधिकारियों की इस लीग से थी वह न मिल सकी और इसके बाद इस लीग को बंद करना पड़ा। बता दें कि, बीपीएल को भारत की इंडियन प्रीमियर लीग और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के तर्ज पर शुरू किया गया, लेकिन वह उपलब्धि नहीं मिली, जो कि दुनिया की इन दो बड़ी लीग्स को मिल चुकी है।

भ्रष्टाचार में लिप्त BPL

बांग्लादेश प्रीमियर लीग पिछले कुछ माह से विवादों में रहा है। इसी महीने मई में क्रिकेट बोर्ड ने एक खिलाड़ी और कई मैच अधिकारिकों को सट्टेबाजी के आरोपों में निलंबित कर दिया था। आखिरी संस्करण में बीसीबी अधिकारी नजमुल इस्लाम के एक बयान ने नाखुश होकर कुछ मैचों का बॉयकॉट भी किया गया था।

इस विवाद के कारण बांग्लादेश क्रिकेट को विश्व पटल पर शर्मसार होना पड़ा था। हालांकि, अब बोर्ड पुरानी गलतियों से सबक लेकर उनको सुधारना चाहता है। साथ ही नए बीसीबी अध्यक्ष तमीम इकबाल ने बताया कि अगले वर्ष अप्रैल या मई में फ्रेंचाइजी सिलेक्शन की प्रकिया शुरू होगी और इसमें विदेशी टीमें भी भाग ले सकती हैं।

ये भी पढ़ें- भारत-बांग्लादेश सीरीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, बोर्ड अध्यक्ष ने दी बड़ी जानकारी

नुकसान में चल रही थी लीग

आमतौर पर जिस देश में फ्रेंचाइजी लीग का आयोजन किया जाता है, वहां पर बोर्ड हमेशा फायदे में रहता है। मगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड नुकसान में चल रहा था, जिसके कारण भी लीग पर ताला लगाना पड़ा।

पिछले दो वर्षो में बोर्ड को 3.3 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। बीसीबी ने कहा, ‘फ्रेंचाइजी क्रिकेट से फायदा होना चाहिए, नुकसान नहीं। जब तक हम सब चीजों को सही नहीं कर लेते हैं, तब तक यह टूर्नामेंट नहीं शुरू होगा।

ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंचे जो रूट, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में रचा इतिहास