Australia Playing-XI: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 22 अगस्त से साउथ मैके में स्थित ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में होगी। पहले टेस्ट में मेजबानों को 9 विकेट की शर्मनार हार का सामना करना पड़ा था।
मैच में कंगारुओं की हार की सबसे बड़ी वजह उनकी बल्लेबाजी रही थी। अब दूसरे टेस्ट के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है, जिसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है। कंगारुओं के लिए 14 टेस्ट खेल चुके ओपनिंग बल्लेबाज की वापसी हो रही है।
प्लेइंग-11 में एक बदलाव
पहले टेस्ट में ऐतिहासिक हार के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। पहले टेस्ट का हिस्सा रहे सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया है।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में उनका प्रदर्शन साधारण रहा था। उन्होंने पहली पारी में 23 तो दूसरी पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। अब उनकी जगह 30 वर्षींय मैट रेनशॉ को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
JUST IN: Australia confirm their XI for the second Test in Mackay #AUSvBAN
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 21, 2026
Details: https://t.co/BPjZveoe8H pic.twitter.com/fz8xgN4Vkf
नाथन लियोन की बची जगह
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में नाथन लियोन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। अनुभवी ऑफ स्पिनर ने पहली पारी में 31 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें 102 रन लुटाए थे तो सिर्फ एक विकेट चटकाया था। वहीं, दूसरी पारी में डाले 5 ओवर में उन्होंने 23 रन दिए थे।
इस प्रदर्शन के बाद उम्मीद थी कि कप्तान और कोच स्कॉट बोलंड के साथ जाने का फैसला कर सकते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने अपने अनुभवी स्पिनर पर भरोसा कायम रखा है।
अब दूसरे टेस्ट में उनके ऊपर प्रदर्शन करने का दबाव देखने को मिल सकता है। वहीं, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस भी फास्ट बॉलिंग में धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंचे जो रूट, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में रचा इतिहास
पहले टेस्ट में मिली थी शिकस्त
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच डार्विंग के मरारा स्टेडियम में खेला गया था। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, लेकिन वह पहली पारी में सिर्फ 198 रन बना सकी।
इसके बाद मेहमानों ने तंजिद हसन के शानदार शतक की बदौलत पहली पारी में 426 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
दूसरी पारी में कंगारू बैटिंग फिर फ्लॉप रही और कैमरून ग्रीन (104) के शतक के बावजूद वह केवल 284 रन ही बना सकी। बांग्लादेश को दूसरी पारी में जीत के लिए 57 रन का लक्ष्य मिला था, जिसको उन्होंने एक विकेट गंवाकर सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरे टेस्ट में प्लेइंग-11
मैथ्यू रेनशॉ, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट होगी इस भारतीय खिलाड़ी की अग्निपरीक्षा, एक गलती कर देगी टीम से बाहर!