India vs Afghanistan: आईपीएल 2026 के बाद भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 1 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज बिना किसी दिक्कत परेशानी होने में सफल रही थी और फैंस का भरपूर मनोरंजन भी हुआ था। मगर दोनों टीमों के बीच होने जा रही अगली टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले विवाद शुरू हो गया है।

यह विवाद मैच की तारीखों को लेकर हुआ है और इसमें हिंदुओं का त्यौहार गणेश चतुर्थी भी आड़े आ रहा है। तो आइए इस सीरीज और इस विवाद पर विस्तार से बात कर लेते हैं।

सितंबर में होने जा रही भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज

दरअसल, BCCI ने 12 अगस्त को प्रेस रिलीज जारी करते हुए भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का ऐलान किया। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज सितंबर के महीने में 13 से 17 तारीख के बीच होनी है। लेकिन अब खबर आ रही है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड इन तारीखों से खुश नहीं है और वो तारीखों को बदलना चाह रही है।

ACB ने रखी 14 तारीख को मैच रखने की मांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह मांग की है कि 13 या 15 तारीख को होने वाले मैच की तारीख को बदलकर 14 कर दिया जाए। रिपोर्ट्स के अनुसार ACB ने यह मांग इसलिए रखी है, ताकि 14 सितंबर गणेश चतुर्थी के दिन अधिक लोग मैच देखने पहुंचें व सभी मुकाबले हॉउसफुल रहें। हालांकि इसके पीछे का आधिकारिक कारण किसी को नहीं पता है।

अफगानिस्तान होस्ट कर रही सीरीज

मालूम हो कि भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा होस्ट किया जाएगा। यह सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगी। यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए 2026 एशियन गेम्स के लिहाज से काफी ज्यादा अहम है। एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट मैचों की शुरुआत 24 सितंबर से होगी और ये 3 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे। इस दौरान इंडिया एक बार फिर गोल्ड मैडल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

बताते चलें कि दोनों टीमों के बीच लास्ट टी20 इंटरनेशनल सीरीज साल 2024 में हुई थी और उस दौरान हमें दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने मिली थी। हालांकि इंडिया ने सीरीज को 3-0 से जीत लिया था।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का मौजूदा शेड्यूल

पहला टी20I, 13 सितंबर, अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली
दूसरा टी20I, 15 सितंबर, अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली
तीसरा टी20I, 17 सितंबर, अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली

यह भी पढ़ें: टीम में नहीं मिली जगह तो श्रीलंका टेस्ट से पहले पृथ्वी शॉ ने उठाया कठोर कदम, किया चौंकाने वाला ऐलान