Commonwealth Games 2026: भारत के लिए 31 जुलाई यानी शुक्रवार का दिन शानदार रहा है । बता दें कि 9वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 23 हो गई है। भारत के खाते में अब 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल हैं। हालांकि मेडल टैली में भारत अभी भी 10वें स्थान पर बना हुआ है, जबकि वेल्स 24 पदकों के साथ नौवें स्थान पर है।

नीरज चोपड़ा ने सिल्वर जीता
जूडो और एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। यामिनी मौर्य ने सिल्वर अपने नाम किया। एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर जीता, जबकि यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन में कॉमनवेल्थ गेम्स का मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने और ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

मुक्केबाजी में भी भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। सभी 10 भारतीय मुक्केबाज अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंच गए हैं। इससे भारत के कम से कम 10 सिल्वर मेडल पक्के हो गए हैं और अब गोल्ड की उम्मीद भी बढ़ गई है।

9वें दिन भारत के मेडल विजेता
गोल्ड: अस्मिता डे (जूडो 48 किग्रा), हर्ष सिंह (जूडो 60 किग्रा)
सिल्वर: यामिनी मौर्य (जूडो 57 किग्रा), नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रो)
ब्रॉन्ज: तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन), यशवीर सिंह (जैवलिन थ्रो)

भारत के अब तक के कुल मेडल
गोल्ड: 5
सिल्वर: 12
ब्रॉन्ज: 6
कुल मेडल: 23 (मेडल टैली में 10वां स्थान) 

और पढे़ं: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक पोस्ट के साथ कहा-अब आगे बढ़ने का समय

Written By Shailesh Yadav