एमजी मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी MG Tomahawk EV पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस नई SUV को कल यानी 26 अगस्त 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है। लॉन्च के साथ ही इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
MG Tomahawk EV के डिजाइन में C-शेप LED DRLs के साथ LED हेडलाइट्स और पीछे LED टेललाइट्स देखने को मिल सकती हैं। SUV में सात यात्रियों के बैठने की क्षमता दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा प्रीमियम केबिन, रूफ रेल्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। इंटीरियर में 12.8 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और Level-2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए जाने की उम्मीद है। बाहरी डिजाइन में फ्लैट बोनट और बॉडी क्लैडिंग SUV को मजबूत लुक दे सकते हैं।
जानिए बैटरी और रेंज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, DI EV में करीब 60 kWh क्षमता वाला बैटरी पैक दिया जा सकता है। फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक SUV लगभग 500 से 550 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम हो सकती है। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की संभावना है। यह मोटर करीब 136 PS की अधिकतम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है।
कितनी हो सकती है कीमत?
MG Tomahawk EV की कीमत का खुलासा कंपनी लॉन्च के दौरान ही करेगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 18 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ऐसे में इसकी आधिकारिक कीमत, वेरिएंट और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी लॉन्च के बाद स्पष्ट होगी।