India vs Sri Lanka, Colombo Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लड़ाई करने की वजह से आईसीसी ने यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर उनकी मैच फ़ीस का 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया था और अब आईसीसी ने तीसरे खिलाड़ी को भी लपेटे में ले लिया है। दूसरे दिन मैच में गलत हरकत करने की वजह से आईसीसी ने तीसरे खिलाड़ी पर भी जुर्माना लगाया है।
यशस्वी-फर्नांडो के बाद लपेटे में आया ये खिलाड़ी
बता दें कि यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो ने मैच के पहले दिन एक-दूसरे को टक्कर मारी थी, जिसके वजह से आईसीसी ने दूसरे दिन दोनों पर 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया। इसी कड़ी में दूसरे दिन मैच के समाप्ति के दौरान प्रभात जयसूर्या ने आउट होकर मैदान से बाहर जाते समय अपने बैट से बॉउंड्री पर लगे विज्ञापन बोर्ड पर जोर से मारा। नाइटवॉचमैन बनकर आए प्रभात जयसूर्या ने 7 गेंदों में 2 रन बनाकर LBW के रूप में अपना विकेट गंवाया।
यह भी पढ़ें: हेनरिक क्लासेन ने चुने टॉप 5 विकेटकीपर बल्लेबाज, एमएस धोनी से पहले लिया ABD का नाम
आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने का पाया गया दोषी
श्रीलंकाई स्टार प्रभात जयसूर्या को आईसीसी के खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जोकि अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या वस्त्र, मैदान उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है। लास्ट 24 महीने में यह उनका पहला अपराध था, जिस वजह से आईसीसी ने उन्हें सिर्फ चेतावनी दी और एक डिमेरिट पॉइंट दिया।
ऐसा रहा है अब तक का मैच का हाल
बताते चलें कि भारत और श्रीलंकाई टीम के बीच जारी कोलंबो टेस्ट मैच में इंडियन टीम इस समय ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही है। इंडिया ने अब तक काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। पहली पारी में इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया।
अपनी पहली पारी में श्रीलंका 230 रन पर ही 8 विकेट गंवा चुकी है और जल्द ही ऑल आउट भी हो जाएगी। लंका अभी भी करीब 270 रन से पीछे चल रही है ऐसे में अब देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो कैसा प्रदर्शन करेगी।