Heinrich Klaasen: दुनिया के सबसे महान विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में एमएस धोनी का नाम सबसे टॉप पर आता है। उन्होंने विकेट के पीछे से न जाने कितने बार गेम का रूख बदला है। धोनी आज भी लगभग सभी विकेटकीपर बल्लेबाजों के आदर्श हैं। हालांकि हाल ही में साउथ अफ्रीकी स्टार हेनरिक क्लासेन ने जब टॉप 5 विकेटकीपर्स का चयन किया तो धोनी को ABD से भी नीचे रखा।
हेनरिक क्लासेन ने चुने टॉप 5 विकेटकीपर बल्लेबाज
दरअसल, हेनरिक क्लासेन 2026 यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) में रॉटरडैम डॉकर्स के लिए खेलते दिखाई देने वाले हैं और इस समय टीम के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच उनसे टॉप 5 विकेटकीपर बल्लेबाजों का चयन करने को कहा गया।
दिलचप्स बात यह रही कि उन्हें ब्लाइंड रैंकिंग से खिलाड़ियों का चयन करने को कहा गया। उन्होंने एबी डिविलियर्स, जोस बटलर, एमएस धोनी, एडम गिलक्रिस्ट और खुद का चयन किया।
क्लासेन ने इन खिलाड़ियों को इस रैंक पर रखा
हेनरिक क्लासेन ने ब्लाइंड रैंकिंग में एबी डिविलियर्स को पहले, जोस बटलर को दूसरे, एमएस धोनी को तीसरे, एडम गिलक्रिस्ट को चौथे और खुद को पांचवें स्थान पर रखा। क्लासेन की इस रैंकिंग को देख फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
एक फैन ने लिखा रैंकिंग ठीक है लेकिन इन टी20 लेजेंड्स के बीच खुद को नंबर 5 पर रखना क्लासेन की पूरी विनम्रता है। हालांकि कई फैंस को उनकी रैंकिंग पसंद नहीं आई और उन्होंने साउथ अफ्रीकी स्टार को ट्रोल किया।
कुछ ऐसे हैं सभी विकेटकीपर्स के आंकड़े
बताते चलें कि एमएस धोनी के नाम 538 इंटरनेशनल मैचों की 608 पारियों में बतौर विकेटकीपर कुल 829 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने 634 बार कैच जबकि 195 बार स्टंपिंग के जरिए टीम को खुश होने का चांस दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में वो विकेटकीपर के तौर पर विकेट चटकाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।
वहीं एडम गिलक्रिस्ट ने 396 मैचों की 485 पारियों में 905 विकेट चटका रखे हैं। इस बीच उन्होंने 813 विकेट कैच जबकि 92 विकेट स्टंपिंग के तौर पर चटकाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई स्टार रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। जोस बटलर ने 419 मैचों की 391 पारियों में 515 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 453 विकेट कैच जबकि 62 विकेट स्टंपिंग के तौर पर चटकाए हैं। वो रैंकिंग में सातवें स्थान पर हैं।
एबी डिविलियर्स की बात करें तो वो रैंकिंग में 37वें स्थान पर हैं। उन्होंने 420 मैचों की 130 पारियों में 232 विकेट लिए हैं। उन्होंने कैच के जरिए 215 विकेट जबकि 17 विकेट स्टंपिंग के जरिए हासिल कर रखे हैं। ज्ञात हो कि हेनरिक क्लासेन रैंकिंग में टॉप 80 में भी मौजूद नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई सरजमीं पर ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ किया अनोखा सेलिब्रेशन, टैटू ने खींचा सबका ध्यान