Kuldeep Yadav: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। मैच में भारत ने 165 रन की शानदार जीत दर्ज की और श्रृंखला में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब भारत को सीरीज जीतने के लिए दूसरा टेस्ट भी जीतना होगा।
हालांकि, दूसरा टेस्ट भारतीय टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का भी आखिरी हो सकता है, क्योंकि अगर उनका प्रदर्शन कोलंबो में भी नहीं आता है तो फिर बीसीसीआई उनको आगामी सीरीज में लाल गेंद के खेल से दरकिनार कर सकती है।
गॉल टेस्ट में हुए थे फ्लॉप
15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। पहली पारी में कुलदीप ने 14 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 4.64 की महंगी इकॉनमी से 65 रन लुटाए थे और सिर्फ 1 विकेट लिया था।
वहीं, दूसरी पारी में कुलदीप ने बेहतरीन प्रदर्शन की जरूरत थी, लेकिन यहां भी उनका सर्वश्रेष्ठ परफॉरमेंस देखने को नहीं मिली। दूसरी इनिंग में कुलदीप ने 11 ओवर में 3.45 की इकॉनमी से 38 रन दिए थे, लेकिन विकेट का कॉलम खाली रहा था।
ये भी पढ़ें- ‘एक ऐसी पिच तैयार…’ हार के बाद बौखलाया श्रीलंका, पिच में फेरबदल करने की तैयारी
कोलंबो में आखिरी मौका
भारतीय टीम के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव के पास टेस्ट में खुद को साबित करने का आखिरी मौका कोलंबो टेस्ट में होगा। अगर कुलदीप यहां भी विकेटों की झड़ी लगाने में असफल रहते हैं तो यकीनन कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर उनको बाहर करने में बिल्कुल भी देरी नहीं करेंगे, क्योंकि मानव सुथार गेंद और बल्ले दोनों से प्रदर्शन कर रहे हैं तो रवींद्र जडेजा भी अनुभवी ऑलराउंडर है। ऐसे में कुलदीप की ऐसे खिलाड़ी बचते हैं, जिनपर गाज गिर सकती है।
अब तक खेले सिर्फ 19 मैच
कुलदीप यादव ने साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था, लेकिन अभी तक भारत के लिए उन्होंने सिर्फ 19 टेस्ट खेले हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि कुलदीप के डेब्यू के बाद से टीम इंडिया कुल 89 टेस्ट खेल चुकी है, लेकिन इनमें कुलदीप को सिर्फ 19 टेस्ट खेलने का चांस मिला है। इस दौरान चाइनामैन स्पिनर ने 80 विकेट लिए हैं। उनके नाम टेस्ट में 5 बार फाइव विकेट हॉल भी है।
ये भी पढ़ें- भारत-बांग्लादेश सीरीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, बोर्ड अध्यक्ष ने दी बड़ी जानकारी