Brydon Carse: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को टीम से बाहर निकाल दिया है। शनिवार को नाइट क्लब के बाहर ब्रायडन कार्स को पुलिस ने कुछ समय के लिए गिरफ्तार कर लिया था और उनको हथकड़ियां तक पहना दी थी।
इसके पूरे घटना का संज्ञान लेते हुए ईसीबी ने खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं, ईसीबी ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच में भी जुट गई है। बता दें कि, कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका नहीं मिला था। वह उस समय काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी की उम्मीद थी।
पुलिस ने पहना दी थी हथकड़ियां
शनिवार देर रात दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को डर्बी में स्थित एक नाइट क्लब के बाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। यहां तक की उनको हथकड़ियां तक पहनाई थी और काफी देर तक उनसे पूछताछ की।
हालांकि, बाद में उनको जाने दिया था और वह वहां से सीधे अपने होटल लौट आए थे, लेकिन किसी शख्स ने वहां पर इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया था, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
द टेलीग्राफ के मुताबिक पुलिस ने कार्स को हिरासत में लेकर कुछ समय के लिए पूछताछ की थी। वहीं, वायरल हो रहे वीडियो में इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी नजर आ रहे हैं।
दूसरे टेस्ट से निकाला बाहर
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इंग्लिश तेज गेंदबाज को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, 24 अगस्त (सोमवार) को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि मामले की जांच के दौरान तक ब्रायडन कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है।
जांच पूरी होने तक कार्स को बाहर रहना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड उनके खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करता है।
ये भी पढ़ें- अपने खास सेलिब्रेशन से ध्रुव जुरेल ने जीता सबका दिल, ’जय जवान जय किसान’ टैटू के पीछे की बताई सच्चाई
सन्नी बेकर को मिली टीम में जगह
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले ब्रायडन कार्स को बाहर करके उनकी जगह सन्नी बेकर को स्क्वाड में शामिल किया गया है। सन्नी ने इंग्लैंड के लिए अभी केवल एक टेस्ट खेला है, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए थे।
सन्नी का डेब्यू मैच जून 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ था, लेकिन उनको पाकिस्तान विरुद्ध खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला था। अब देखना होगा कि सन्नी अंतिम दोनों टेस्ट के लिए दल में बने रहते हैं या फिर तीसरे टेस्ट में ब्रायडन की एंट्री होती है।
ये भी पढ़ें- डेब्यू की पहली पारी में फ्लॉप हुए सारांश जैन, दहाई का आंकड़ा भी नहीं हुआ पार, कामिल मिशारा ने पकड़ा अद्भुत कैच