Australia vs Bangladesh 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच 22 अगस्त से ग्रेट बैरियर रीफ़ एरीना, मैके में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। पहला टेस्ट मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टेस्ट में दमदार कमबैक करने की तैयारी कर रही है। हालांकि इससे पहले ही टीम के 3 सबसे बेहतरीन खिलाड़ी नाथन लायन, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के बीच जंग छिड़ गई है, जिसकी वजह काफी हैरान करने वाली है। 

दूसरे टेस्ट से पहले लायन-स्टार्क और कमिंस के बीच छिड़ी जंग 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच हुए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। और अब टीम दूसरे टेस्ट की तैयारी में है। लेकिन इससे पहले नाथन लायन, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के बीच विवाद खड़ा हो गया है। 

मालूम हो कि यह विवाद कोई बड़ा विवाद नहीं है बल्कि सबसे ज्यादा विकेट लेने का है। दरअसल, इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के ये तीनों स्टार एक दूसरे के पीछे हैं और सभी में करीब 2-3 विकेट का ही अंतर है। दूसरे टेस्ट मैच में जो ज्यादा विकेट लेगा वो टॉप पर आ जाएगा। इस समय तीनों स्टार्स के बीच नंबर 1 बनने की होड़ लगी हुई है। 

यह भी पढ़ें: IND vs SL 2nd Test Weather Report: क्या गॉल के जैसा होगा कोलंबो का हाल? जानें दूसरे टेस्ट मैच में कैसा रहेगा मौसम

WTC में टॉप पर हैं तीनों गेंदबाज 

इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 56 मैचों की 100 पारियों में 225 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 64 रन देकर 8 विकेट रहा है। 

वहीं दूसरे नंबर पर मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने 55 मैचों की 107 पारियों में 224 विकेट चटकाए हैं। इस बीच उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 58 रन देकर 7 विकेट रहा है। तीसरे नंबर पर इस समय पैट कमिंस हैं, जिन्होंने 53 मैचों की 98 पारियों में 222 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 28 रन देकर 6 विकेट रहा है। अब जो भी बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेगा वही टॉप करेगा। 

टॉप 5 लिस्ट में शामिल हैं ये सभी खिलाड़ी 

WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप 5 में नाथन लायन, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के बाद आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। अश्विन ने 195 वहीं बुमराह ने 185 विकेट लिए हैं। 

यह भी पढ़ें: इस टीम में जाएंगे हार्दिक पांड्या, MI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया हिंट