Team India: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय गॉल में श्रीलंका के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेल रही है और बहुत ही जल्द जीत भी सकती है। इंडियन टीम को गॉल टेस्ट मैच जीतने के लिए अंतिम दिन बस 6 विकेट की जरूरत है। हालांकि इस टेस्ट मैच के खत्म होने से पहले ही टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ गई है। इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकता है। 

गॉल टेस्ट में जीत के करीब है टीम इंडिया 

बता दें कि गॉल में जारी भारत-श्रीलंका के पहले टेस्ट मैच में इंडियन क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 372 रनों का टारगेट दिया है। चौथे दिन के खेल की समाप्ति के बाद विरोधी टीम 34 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना चुकी है। इस मैच को जीतने के लिए श्रीलंका को 288 रनों की जरूरत है। वहीं इंडिया को सिर्फ 6 विकेट चाहिए। इंडिया आसानी से यह मैच जीत सकती है और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना सकती है। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच से पहले उसके लिए एक बुरी खबर आई है। 

टीम का स्टार राउंडर मिस कर सकता है मैच

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर वाशिंगटन सुंदर को बोर्ड ने हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पहले टेस्ट मैच में मौका नहीं दिया था। लेकिन उम्मीद थी कि वो दूसरे टेस्ट मैच में स्क्वाड का हिस्सा बन जाएंगे। चयनकर्ताओं ने उन्हें सिर्फ दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड में चुना था। मगर अब वो इस मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं रह सकेंगे। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की समस्या को देखते हुए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और भारतीय मैनेजमेंट वाशिंगटन के साथ कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहेगी। BCCI के एक सोर्स का कहना है कि इस समय सुंदर के श्रीलंका जाने की संभावना बहुत ही कम है। 

मैनेजमेंट नहीं चाहती की उनको लेकर कोई जल्दबाजी की जाए। चूंकि अक्सर खिलाड़ी चोट से उभरने के बाद वापस इंजर्ड हो जाते हैं, जिससे टीम की परेशानी और बढ़ जाती है। ज्ञात हो कि वाशिंगटन सुंदर को जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में बल्लेबाज़ी करते समय दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था और तभी से वो टीम से दूर हैं। 

कुछ ऐसे हैं वाशिंगटन सुंदर के आंकड़े 

बताते चलें कि 26 वर्षीय वाशिंगटन सुंदर ने अब तक 114 इंटरनेशनल मैचों की 119 पारियों में 122 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर एक पारी का 59 रन देकर 7 विकेट रहा है। वहीं इस बीच 80 पारियों में उनके बल्ले से 1661 रन आए हैं, जिसमें 1 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है। सुंदर का बेस्ट स्कोर नाबाद 101 रन है।

यह भी पढ़ें: Galle टेस्ट जीतते अंक तालिका में यहां पहुंच जाएगी टीम इंडिया, देखें अपडेटेड WTC Points Table

Written By: Anil Kumar