Rishabh Pant Injured in Colombo Test: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो में जारी टेस्ट मैच में इंडियन टीम काफी अच्छी गति से आगे बढ़ रही थी। लेकिन अब उसे काफी बड़ा झटका लग गया है। चूंकि इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजर्ड हो गए और इंजरी के कारण उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा है।

इंजर्ड हुए ऋषभ पंत

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुभमन गिल का विकेट गिरने के बाद मैदान पर आए और धीरे-धीरे लय पकड़ रहे थे। लेकिन अचानक 58वें ओवर के दौरान श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने तेज बाउंसर फेंकी, जिसपर पुल शॉट खेलने के प्रयास में पंत चूक गए और गेंद उनके ग्लव से टकराकर सीधे उनकी बाईं कलाई की हड्डी पर जा लगी।

गेंद के लगते ही वो दर्द से करहा उठे और मैदान पर गिर गए। इंडियन टीम के फिजियो ने सूजन कम करने के लिए पंत के आइस पैक लगाया और थोड़ी देर के लिए टेप भी लगाया। लेकिन उन्हें दर्द से थोड़ी भी राहत नहीं मिली, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ियों ने अचानक लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, अब इन स्टार्स का आ सकता है नंबर

सिर्फ 3 रन ही बना सके पंत

ऋषभ पंत जब इंजर्ड होकर पवेलियन लौटे तो उन्होंने 15 गेंदों में 3 रन बनाए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा आए और वो 30 रन का आंकड़ा टच कर चुके हैं। दूसरी छोर पर एक बार फिर देवदत्त पडीक्कल कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं और शतक जड़ चुके हैं। अब देखना होगा कि इंडिया पहले दिन के खेल में कुल कितने रन बनाएगी और पंत वापस मैदान पर लौटेंगे या नहीं।

250 रन का आंकड़ा पार कर चुकी है टीम इंडिया

बताते चलें कि कोलंबो में जारी पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया 72 ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना चुकी है। इंडिया ने अब तक काफी कमाल की बल्लेबाजी की है। भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल 45 रन और केएल राहुल सिर्फ 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

खबर लिखे जाने के समय पडीक्कल शतक जड़ मैदान पर टिके हुए हैं और उनका साथ रवींद्र जडेजा 30 से अधिक रन बनाकर दे रहे हैं। पहली पारी में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने भी 50 रन की दमदार पारी खेली और कई रिकॉर्ड्स भी बनाए।

FAQs

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में कितने शतक जड़े हैं?
8 शतक

यह भी पढ़ें:टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज बने शुभमन गिल, कोलंबो टेस्ट में लगाई रिकॉर्ड्स की लाइन