Babar Azam: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 अगस्त से हो रही है। श्रृंखला का पहला मुकाबला लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा, लेकिन इस मैच में मैन इन ग्रीन के कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम खेलते नजर नहीं आएंगे। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम रविवार को लीड्स पहुंच चुकी है और आगे की तैयारी में जुट गई है, लेकिन पहले मैच में बाबर आजम के बिना ग्रीन आर्मी की प्लेइंग इलेवन थोड़ी कमजोर हो सकती है।
चोटिल हैं बाबर आजम
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गए थे। वह अपने दाहिने हाथ की चोट से उबर रही रहे थे कि बेकेनहैम में प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच में उनके हाथ में फिर चोट लग गई। चोट के कारण बाबर को मैदान के बाहर जाना पड़ा और वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं लौटे। बाबर की चोट को थोड़ा गंभीरता से लिया जा रहा है और यही कारण है कि वह पहले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। हालांकि, बाबर अगर पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं होते हैं तो यह कही ना कही पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका होगा।
बाबर की जगह किसको मिलेगा मौका?
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर रहते हैं तो उनके स्थान पर सऊद शकील और अवैस जफर में से किसी एक को चुना जा सकता है। ये दोनों ही खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। हालांकि, शकील को वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन अभ्यास मैच में उनके बल्ले से शानदार शतक देखने को मिला था। वहीं, अवैस जफर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पदार्पण कर चुके हैं। वहीं, बाबर की चोट पर मोहम्मद अब्बास ने मीडिया को बताया कि वह खेलेंगे या फिर नहीं, इसका निर्णय मैच वाले दिन होगा। उन्होंने थ्रोडाउन के सामने बल्लेबाजी की है, लेकिन डॉक्टरों की क्लीयरेंस के बाद ही उनको खिलाया जाएगा।
पहले टेस्ट में कौन होगा कप्तान?
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले पहले टेस्ट में अगर बाबर आजम नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह कप्तानी कौन करेगा यह सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि, दौड़ में सबसे आगे पाकिस्तान टी20 के कप्तान सलमान आगा चल रहे हैं, जिन्होंने बेकेनहैम में बाबर की गैरमौजूदगी में कप्तानी की थी। बता दें कि, अभी तक सलमान ने टेस्ट में कप्तानी नहीं की है। जबकि कार्यवाहक कप्तान बनने की दौड़ में पूर्व कप्तान शान मसूद भी शामिल है, लेकिन उनकी चोट का आकलन करने के बाद ही उनको ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड
शान मसूद, मोहम्मद रिजवान, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, सलमान अली आगा, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), आमेर जमाल, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान, अली उस्मान, उबैद शाह, अजान अवैस, मुहम्मद गाजी गोरी।
ये भी पढ़ें- एशिया कप-एशियन गेम्स 2026 के लिए स्क्वाड का हुआ ऐलान, 29 साल की खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान
Written By Aman Sharma