AUS vs BAN 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला साउथ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला गया, जहां मेजबानों ने पारी और 51 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। मुकाबले में कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की पारी सिर्फ 65 रन पर सिमट गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 210 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश सिर्फ 95 रन बना सकी और मैच पारी और 51 रन से गंवा बैठी। यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई।
मिचेल स्टार्क रहे जीत के हीरो
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाते हुए 6 बल्लेबाजों का शिकार किया। पहली इनिंग में स्टार्क ने 10 ओवर डाले थे, जिसमें सिर्फ 12 रन देकर 6 बड़े विकेट चटकाए। इनमें से चार बल्लेबाजों को उन्होंने खाता खोलने का वक्त भी नहीं दिया।
इसके बाद दूसरी पारी में 10 ओवर में 39 रन दिए और 4 विकेट झटके। स्टार्क ने मैच में कुल 10 विकेट चटकाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब दिया गया तो सीरीज में 12 विकेट और 20 रन बनाने के लिए उनको ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कार के खिताब से नवाजा गया।
100 रन भी नहीं बना पाई बांग्लादेश
पहले टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश ने 426 का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था तो दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए थे। हालांकि, दूसरे टेस्ट की पहली में बांग्लादेश सिर्फ 64 रन बनाकर ढेर हो गई तो दूसरी पारी में वह 95 रन पर ढेर हो गई। हैरानी की बात ये है कि जिस टीम ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 426 रन बनाए थे वह मैके की दोनों पारियों में एक भी बार 100 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी।
सीरीज 1-1 से बराबर
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 210 रन ही बना सकी थी। शोरिफुल इस्लाम की रफ्तार का जवाब किसी भी कंगारू बल्लेबाज के पास नहीं था और उन्होंने पहली पारी में 7 विकेट झटके।
वहीं, दूसरी पारी में जब बांग्लादेश बैटिंग करने उतरी तो उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन कप्तान नजमुल हुसैन शांतो सर्वाधिक 31 और मुशफिकुर रहीम ने नाबाद 29 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरी इनिंग में संघर्ष किया, लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया।
ये भी पढ़ें- क्या वनडे में शुभमन गिल हैं रोहित शर्मा से बेहतर कप्तान? क्या कहते हैं दोनों के कप्तानी आंकड़े, डाले एक नजर