Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को उनके पद से हटा दिया गया था। फ्लेमिंग साल 2009 से टीम के मुख्य कोच बने हुए थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा था। साल 2023 में चैंपियन बनने के बाद फ्रेंचाइजी ने एक भी बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया था।
इसके कारण टीम मैनेजमेंट पर और टीम सेलेक्शन पर सवाल उठने लगे थे। यही वजह रही होगी कि टीम प्रबंधन ने स्टीफन फ्लेमिंग से आगे बढ़ने का फैसला किया था, लेकिन अब फ्लेमिंग के बाद एक और कोच टीम का साथ छोड़ सकता है।
ये खिलाड़ी भी कह सकता है अलविदा
न्यूजीलैंड के खिलाफ खिलाड़ी और चेन्नई के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग के हटने के बाद खबरें हैं कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज और सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी भी टीम का साथ छोड़ सकते हैं। माइकल हसी ने फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि स्टीफन फ्लेमिंग ने उनको इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम में बल्लेबाजी कोच के पद का ऑफर दिया है।
हालांकि, उन्होंने अभी तक इसको स्वीकार नहीं किया है, लेकिन इसको लेकर मना भी नहीं किया है। हसी ने यह भी कहा, ‘’उनको खिलाड़ियों को कोचिंग देना काफी पसंद है। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि खिलाड़ी इंग्लिश, ऑस्ट्रेलियाई, साउथ अफ्रीकी, पाकिस्तानी या भारतीय है। उनको खिलाड़ियों को कोचिंग देना पसंद है, क्योंकि वह एक टीम के साथ काम कर रहे हैं।''
ये भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट के लिए टीम ने किया प्लेइंग-XI का ऐलान, 14 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी को मिली जगह
इंग्लैंड को कोचिंग देना थोड़ा अजीब-हसी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों को कोचिंग देना उनको थोड़ा अजीब लगेगा, इसमें कोई शक नहीं है। हां अगर ये आपका कार्य है तो आप बस इसमें जुट जाते हैं।
माइकल हसी ने यह भी कहा कि उनको यह बिल्कुल भी नहीं लगता कि वह किसी टीम के खिलाफ कोचिंग कर रहे हैं, बल्कि वह एक टीम के साथ काम कर रहे हैं। साथ ही माइकल हसी ने स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड के नए मुख्य कोच पद के लिए एक सही व्यक्ति बताया।
क्या चेन्नई को लगेगा दूसरा झटका?
माइकल हसी अगर स्टीफन फ्लेमिंग के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो फिर यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी बड़ा झटका होगा। हसी पिछले दो वर्षो से येलो आर्मी के साथ जुड़े हुए हैं। जबकि फ्लेमिंग के हटने के बाद हसी का नाम नया हेड कोच बनने की दौड़ में भी काफी आगे है।
ऐसे में देखना होगा कि वह इंग्लैंड के नए बल्लेबाजी कोच के पद पर जाते हैं या फिर चेन्नई के साथ बने रहते हैं। बता दें कि, आईपीएल में माइकल येलो आर्मी के लिए काफी वर्षो तक खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या के बाद कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान? दौड़ में ये 3 नाम आगे