Mumbai Indians New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 समाप्त होने के बाद मुंबई इंडियंस के खेमे से अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि टीम के कई खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के बर्ताव से खुश नहीं हैं तो कुछ सीनियर प्लेयर्स भी हार्दिक की कप्तानी में खेलना नहीं चाहते।

इसके बाद हार्दिक के ट्रेड की खबरें सामने आने लगीं । हालांकि, अभी तक मुंबई इंडियंस से हार्दिक के र ट्रेड को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन अगवह टीम छोड़कर जाते हैं तो फिर ये तीन खिलाड़ी मुंबई की बागडोर संभालने के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव दौड़ में आगे!

भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलते हैं। पिछले सीजन जब हार्दिक पंड्या मैच के लिए फिट नहीं थे तो उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने ही टीम का नेतृत्व किया था।

अभी तक सूर्या ने 5 मैचों में मुंबई की बागडोर संभाली है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं तो 3 मैच में गंवाए हैं। हालांकि, भारत की कप्तानी में सूर्या के आंकड़े कमाल के रहे हैं और उन्होंने टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भी जिताया था।

जसप्रीत बुमराह बन सकते हैं कप्तान

हार्दिक पंड्या अगर मुंबई इंडियंस से दूसरी टीम में जाते हैं तो फिर उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को भी कप्तान बनाया जा सकता है। बुमराह ने पिछले सीजन 1 मैच में कप्तानी की थी, जिसमें टीम को जीत मिली थी।

वह भारत की कप्तानी भी संभाल चुके हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के पास जसप्रीत बुमराह के रूप में एक मजबूत कप्तानी का विकल्प मौजूद है। खास बात ये है कि बुमराह फिलहाल 32 वर्ष के हैं और आगामी 3 से 4 साल तक वह कप्तान बने रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट के लिए टीम ने किया प्लेइंग-XI का ऐलान, 14 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी को मिली जगह

क्या रोहित के पास वापस जाएगा मैनेजमेंट?

रोहित शर्मा की गिनती आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है, लेकिन साल 2024 में हार्दिक पंड्या के वापस आने के बाद रोहित को कप्तानी पद से हटा दिया गया था। उस वक्त टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन भविष्य की रणनीति का हवाला देकर वह हरफनमौला खिलाड़ी के साथ बने रहे।

मगर अब, जब हार्दिक जाने वाले हैं तो टीम मैनेजमेंट एक बार फिर रोहित की तरफ देख सकती है। वह कम से कम एक सीजन और टीम को लीड कर सकते हैं और साल 2028 के मेगा ऑक्शन में टीम को दोबारा नए सिरे से तैयार कर सकते हैं। बता दें कि, रोहित ने एमआई के लिए 163 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 91 मैच टीम ने जीते हैं तो 68 हारे हैं।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड क्रिकेट में बल्लेबाज का कमाल, 199 शतक, 273 अर्धशतक ठोक रचा इतिहास, बनाए 61,760 रन