Spain Cricket Team Record: हाल ही में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन फुटबॉल टीम ने जीता था और अब स्पेन की क्रिकेट टीम ने भी कमाल कर दिया है। स्पेन क्रिकेट टीम ने लगातार सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच जीतने का रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी हर जगह चर्चा चल रही है। तो आइए जान लेते हैं, क्या है सारा मामला।
स्पेन क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
बता दें कि स्पेन क्रिकेट टीम ने लगातार सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच जीतने का रिकॉर्ड बना दिया है। साल 2023 में शुरू हुआ स्पेन क्रिकेट टीम का विजय रथ अभी तक कोई भी टीम नहीं रोक सकी है। 2023 से लेकर अब तक स्पेन ने लगातार 24 इंटरनेशनल मैच जीत लिए हैं और उसने ऐसा करते ही ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया है।
साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे लगातार 20 मैच
द ग्रेट ऑस्ट्रेलियन टीम ने अपने पीक टाइम पर साल 2003 में लगातार 20 इंटरनेशनल मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे आज तक कोई भी फुल नेशन टीम नहीं तोड़ सकी है। ऑस्ट्रेलिया ने 17 वनडे और 3 टेस्ट मैच लगातार जीते थे। जबकि स्पेन ने लगातार जो 24 मैच जीते हैं, वो सभी टी20 इंटरनेशनल मैच हैं।
मालूम हो कि स्पेन की मेन्स नेशनल क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान क्रिस्टियन मुनोज़-मिल्स (Christian Munoz-Mills) हैं और उन्हीं के अगुआई में टीम ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली फुल नेशन टीमों की लिस्ट में इस समय ऑस्ट्रेलिया का ही नाम सबसे ऊपर है। उसने 2003 से पहले 2000 से 2001 के बीच भी लगातार 16 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। यही नहीं इस टीम ने 2006 से 2007 के बीच भी लगातार 16 मैच जीतने के रिकॉर्ड बनाए थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट
24* जीत: स्पेन (2023 - 2026)
20 जीत: ऑस्ट्रेलिया (2003)
17 जीत: युगांडा (2024 - 2025)
16 जीत: ऑस्ट्रेलिया (2000 - 2001)
16 जीत: ऑस्ट्रेलिया (2006 - 2007)
14 जीत: पाकिस्तान (1990)
14 जीत: पाकिस्तान (2011 - 2012)
14 जीत: जापान (2024 - 2025)
13 जीत: पाकिस्तान (2001 - 2002)
13 जीत: दक्षिण अफ्रीका (2008)
13 जीत: न्यूज़ीलैंड (2022)
13जीत: मलेशिया (2022)
13 जीत: बरमूडा (2021 - 2023)
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ स्टार ऑल राउंडर, करानी पड़ेगी सर्जरी
Written By: Anil Kumar