IRE vs AFG: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने पहली बार जून 2026 में आयरलैंड का दौरा किया था, लेकिन किसको पता था कि यहां श्रेयस की अगुवाई वाली टीम इंडिया का इतना बुरा हाल होगा। जब भारतीय टीम आयरलैंड पहुंची तो लग रहा था कि भारत ये श्रृंखला बेहद आसानी से जीत लेगा, लेकिन अंत में आयरिश खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया।

इतिहास में यह पहली बार था जब इंडिया को आयरलैंड के हाथों कोई सीरीज गंवानी पड़ी हो, लेकिन उसी आयरलैंड को अफगानिस्तान ने हरा दिया है। जिस टीम के खिलाफ भारत का एक मैच जीतना मुश्किल हो रहा था, उसी को अफगानियों ने पांच मैच की वनडे सीरीज में 4-0 से हराकर सूपड़ा साफ कर दिया।

बारिश में धूल गया था पहला वनडे

अफगानिस्तान की टीम पांच मैच की वनडे सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड पहुंची थी। उम्मीद थी कि मेजबान टीम मेहमानों को कड़ी चुनौती पेश करेगी, लेकिन किसको पता था कि अफगानिस्तान की टीम सभी को चौंका कर रख देगी। श्रृंखला का पहला वनडे मैच 5 अगस्त को ब्रेडी स्टेडियम में होना था, लेकिन भारी बारिश के कारण ये मैच रद्द करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद खेले अगले चारों मैच में मेहमानों ने मेहमानों को चारों खाने चित कर दिया और सीरीज को 4-0 से अपने नाम कर लिया।

अफगानिस्तान का सीरीज में प्रदर्शन

अफगानिस्तान का प्रदर्शन वनडे सीरीज में काफी शानदार रहा था। पहला वनडे बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रन के बड़े अंतर से हराया था। जबकि तीसरे वनडे में मेहमानों को 3 विकेट की रोमांचक जीत मिली थी। वहीं, चौथे वनडे में आयरलैंड को अपने घर में 42 और अंतिम वनडे में 6 विकेट की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। बता दें कि, सीरीज जीतने के साथ ही अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

राशिद खान रहे सीरीज के हीरो

पांचवें वनडे मैच में अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने शानदार नाबाद 143 रन बनाए थे, लेकिन पूरी सीरीज में लेग स्पिनर राशिद खान का दबदबा देखने को मिला था। राशिद ने अपनी घातक गेंदबाजी से श्रृंखला में 12 बल्लेबाजों का शिकार किया था तो बल्ले से 50 रन बनाए थे। खास बात ये है कि राशिद ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में सिर्फ तीन मैच खेले थे, जिसमें दूसरे वनडे में उन्होंने 6 विकेट चटकाए थे तो अगले दो मैचों में 3-3 विकेट अपने नाम किए थे।

ये भी पढ़ें-केएल राहुल की चोट पर कोच का आया बड़ा बयान, बताया कितनी गंभीर है उप कप्तान की इंजरी

Written By Aman Sharma