Retirement from International Cricket: इंडियन क्रिकेट टीम इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसका दूसरा मैच इस समय कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
हालांकि इसी बीच फैंस के दिलों की धड़कने तेज हो गई हैं। चूंकि अचानक एक क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब उन्हें यह डर सता रहा है कि कहीं अगला नंबर उनके पसंदीदा स्टार का न हो।
इन 3 भारतीय क्रिकेटर्स ने किया संन्यास का ऐलान
कर्ण शर्मा (Karn Sharma)
कोलंबो टेस्ट के बीच अचानक भारत के स्टार स्पिनर कर्ण शर्मा ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को वो आखिरी बार कोई प्रोफेसनल क्रिकेट मैच खेलते दिखाई देंगे। इस समय वो UP T20 लीग में खेल रहे हैं और 25 तारीख को अपना लास्ट मैच खेलेंगे।
RCB, MI जैसी कई बड़ी आईपीएल टीमों का हिस्सा रह चुके कर्ण ने 38 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया है। साल 2014 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और उसी साल 4 मैचों में 5 विकेट चटकाए थे। उसके बाद से उन्हें कभी भी मौका नहीं मिला। हालांकि इसी दौरान उन्होंने तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा या एमएस धोनी कौन है आईपीएल का बेस्ट कप्तान? देखें दोनों के आंकड़े
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)
कर्ण शर्मा से कुछ ही हफ्ते पहले स्टार भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने प्रोफेसनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने 30 जुलाई 2026 को अंतरराष्ट्रीय और पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया। इंडिया को एक लम्बे समय तक अपनी बल्लेबाजी से जीत दिलाने वाले अजिंक्य को साल 2023 में आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का मौका मिला था। 2011 से 2023 तक उन्होंने 195 मैचों में 8414 रन बनाने का कारनामा किया।
केएस भरत (KS Bharat)
साल 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले केएस भरत ने भी इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने इंडिया के लिए कई मुकाबले खेले लेकिन उस तरह का प्रदर्शन नहीं दिखा सके, जैसा उनसे उम्मीद की जा रही थी। इस वजह से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया और जून 2026 में 4 तारीख को उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने इस बीच 7 टेस्ट मैचों में सिर्फ 221 रन बनाए।
इन खिलाड़ियों का भी आ सकता है नंबर
बताते चलें कि आने वाले कुछ महीनों में हमें कई अन्य स्टार क्रिकेटर भी संन्यास का ऐलान करते दिखाई दे सकते हैं। चूंकि वो भी एक लम्बे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उनमें इशांत शर्मा, उमेश यादव, एमएस धोनी जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। या अगर इंडियन क्रिकेट में चीजें ऊपर नीचे होती हैं तो विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा जैसे स्टार भी इंटरनेशनल क्रिकेट को बाय-बाय कह सकते हैं।
FAQs
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?
8414 रन
यह भी पढ़ें: टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज बने शुभमन गिल, कोलंबो टेस्ट में लगाई रिकॉर्ड्स की लाइन