Weather 11 September 2026: सितंबर के महीने में जहां मौसम का मिजाज हर दिन बदलता रहता हैं तो वही आज मौसम एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश के भी आसार बने हुए हैं। ऐसे में कुछ सावधानियां बरतने से आप इस मौसम में तेज बारिश से बच सकते हैं
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम
वहीं बात अगर राजधानी दिल्ली की करें तो आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के भी आसार बने हुए है। जहां सफदरजंग में न्यूनतम तापमान करीब 26°C और अधिकतम तापमान करीब 33°C रहने का अनुमान है तो वही पालम में अधिकतम तापमान करीब 34°C रह सकता है। साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में मौसम का उतार- चढ़ाव भी देखने को मिल सकता हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश या बौछारें देखने को मिल सकती हैं। बारिश के कारण कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है, हालांकि बारिश रुकने के बाद उमस बढ़ने की संभावना बनी रहेगी। वहीं, तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें।
हालांकि बात अगर गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के NCR क्षेत्रों की करें तो आज बादल और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में सुबह और शाम के समय सफर करने वालों को मौसम का अपडेट देखकर निकलने की सलाह है। अगर आप आज घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो छाता या रेनकोट साथ रखना बेहतर रहेगा।
यूपी में बारिश का दौर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। बारिश के कारण दिन के तापमान में कुछ गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि लगातार बारिश वाले क्षेत्रों में निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। ग्रामीण इलाकों में किसानों को भी मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।
बिहार और मध्य प्रदेश में भी बारिश
बिहार में बारिश का सिलसिला कई इलाकों में जारी रहने की संभावना है। आज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन लगातार बारिश की स्थिति में निचले इलाकों में पानी जमा होने की परेशानी बढ़ सकती है। वही मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है। लगातार बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव की समस्या सामने आ सकती है, इसलिए लोगों को जरूरी काम होने पर ही खराब मौसम में बाहर निकलने की सलाह दी जाती है।
राजस्थान में बदलेंगी मानसून की गतिविधियां
राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में बादल छाने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि तेज बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और किसानों को मौसम के बदलाव पर नजर रखने की जरूरत है।
उत्तराखंड में बारिश का कहर
उत्तराखंड में बारिश को लेकर विशेष सतर्कता की जरूरत है। पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। भारी बारिश की स्थिति में पहाड़ी सड़कों पर भूस्खलन, मलबा आने और यातायात प्रभावित होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी जाती है।
हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश होने की आशंका
हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का दौर बना रह सकता है। कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश होने पर सड़क मार्ग प्रभावित होने और भूस्खलन जैसी स्थिति का खतरा बढ़ सकता है। स्थानीय प्रशासन की सलाह और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करना बेहतर रहेगा।
अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 12 सितंबर को मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद 13 से 16 सितंबर तक भी हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। यानी दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहने के आसार कम हैं। (India Meteorological Department)
आज के मौसम की बड़ी बातें
*दिल्ली-NCR: बादल और हल्की बारिश के आसार
* यूपी: कई जगह बारिश और गरज-चमक
*बिहार: बारिश की संभावना
*मध्य प्रदेश: कई हिस्सों में बारिश
*राजस्थान: बारिश और तेज हवाओं का असर
*तेज हवा: कुछ राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी
यह भी पढ़ेंं: Gold Silver Rate Today: कल के मुकाबले आज सोने-चांदी के भाव में कितना बदलाव? जानें 24K, 22K, 20K और 18K का रेट