Ayodhya Ram mandir : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में बीते दिन पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ का उत्तरदायित्व रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को सौंपा गया। जिसके बाद राम मंदिर को पहला सीईओ मिला। ऐसे में अयोध्या के राम मंदिर का पहला CEO बनाए जाने के बाद जितेंद्र मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई। जिसमें उन्होंने इसे भगवान राम का आशीर्वाद माना है।

क्या बोले जितेंद्र मिश्रा?

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर का सीईओ नियुक्त होने के बाद रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का रिएक्शन सामने आया है। जिसमें जितेंद्र ने कहा कि- मैं इसे अपनी खुशनसीबी मानता हूं। उन्होंने इतने सारे कैंडिडेट्स में से मुझे इस काबिल समझा। जितेंद्र मिश्रा ने यह भी कहा कि, मैं इसे भगवान श्री राम का आशीर्वाद मानता हूं। जितेंद्र मिश्रा बतौर एयर फोर्स में तैनात रहते हुए देश को 43 साल सेवा दे चुके हैं। जितेंद्र ने खुशी जताते हुए कहा कि, मुझे श्री राम मंदिर और श्री राम भक्तों की सेवा का मौका मिला है। जितेंद्र मिश्रा ने यह भी कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करेंगे कि उन्हें सामर्थ्य दें वह इस कार्य को बेहतर तरीके से निभाए।

भगवान राम का आभारी हूं

दरअसल चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष रही। जितेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें यही लगा कि चयन समिति द्वारा टाइमलाइन बार-बार टीवी दिखाई जा रही थी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि राम मंदि्र ट्रस्ट और भगवान राम का आभारी हूं कि मेरा नाम इस दायित्व के लिए चयनित किया गया।

पुरानी बाते भूले नई बातें करें

चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कहा कि मैं बीते समय की नहीं आने वाले भविष्य पर बात करूंगा। आप बीते समय को भूल जाएं। हम प्रभु राम की कृपा से बढ़िया तरीके से काम करेंगे। जितेंद्र मिश्रा ने अपने आगे के प्लान के बारे में भी बातचीत करते हुए कहा कि, मैं जब बतौर सीईओ कार्यभार को संभाल लुंगा तो सभी सवालों का जवाब दूंगा। ट्रस्ट के प्रयास और अपनी टीम के योगदान से राम मंदिर के लिए उत्तम काम करने की कोशिश करूंगा।

जानिए कौन है रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा किसी पहचान के मोहताज नहीं है। जितेंद्र मिश्रा का नाम ऑपरेशन सिंदूर और कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाने में शामिल है। ऐसे में अब अयोध्या में राम मंदिर के पहले CEO के पद पर चयनित होकर उन्होंने एक और उपलब्धि में अपना नाम शामिल कर लिया है। मूल रूप से यूपी के देवरिया जिले के निवासी जितेंद्र मिश्रा इसी वर्ष 30 अप्रैल 2026 में रिटायर हुए। जितेंद्र मिश्रा को सर्वोत्म युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके करियर के 38 वर्ष बड़े कमांड और स्टाफ पदों पर सेवाओं से भरे रहे।

इन पदों पर दे चुके हैं सेवाएं

जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायु सेना में फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, दो फ्रंटलाइन एयर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग,एयरक्राफ्ट एंड सिस्टम्स टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट में चीफ टेस्ट पायलट, एयर HQ (VB) में डायरेक्टर, असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ और प्रिंसिपल डायरेक्टर, ASTE के कमांडेंट और इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के बतौर डिप्टी चीफ जैसे पदों पर तैनात रहे हैं। वर्तमान समय मतलब रिटायर होने से पहले वह इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के डिप्टी चीफ के पद पर नियुक्त थे।

यह भी पढ़ें: Ankit Baliyan Murder Case: पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार दोनों शूटर्स पर 1-1 लाख का इनाम