UP Textile Conclave 2026 : उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने आज यानी मंगलवार 8 सितंबर 2026 को 2 दिवसीय समारोह में पहुंचे। सीएम योगी ने 'यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा भारत में कपड़ा व्यापार को आगे बढ़ाने की बात कही। सीएम योगी बोले, हमारे देश में कपड़ा होता था उसकी मांग अन्य देशों में काफी ज्यादा होती थी। खासकर उत्तर प्रदेश में बने कपड़े की मांग दुनिया भर के बाजारों, रोम, ग्रीक की संस्कृति में हुआ करती थी।

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता अलग-अलग चरण में

वाराणसी में सिल्क की साड़ी, भदोही का कारपेट, लखनऊ की चिकनकारी, कानपुर का टेक्सटाइल लेदर एंड इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग इको-सिस्टम और मेरठ के स्पोर्ट्स गुड के साथ टेक्निकल टेक्स्टाइल की संभावनाएं है। ये केवल उत्तर प्रदेश के कल्सटर मात्र नहीं है। बल्कि उत्तर प्रदेश के टेक्स्टाइल की विरासत भी है। प्रदेश की औद्योगिक क्षमता के अलग-अलग चरण हैं। हमारे पास हुनर है, मानव संसाधन है। हमारे पास देश का सबसे बड़ा बाजार और उद्योग भी है। उद्यमिता भी है और दुनिया का सबसे युवा कर्म बल भी हमारे पास मौजूद है।

तत्कालीन सरकार माफिया के आगे रहती थी मौन

कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट थी। हर जनपद में माफिया की समांतर सरकार चलती थी। माफिया बंदूकें लहराकर बिना रोक-टोक कहीं भी आ-जा सकते थे। कहीं से भी ऑपरेट कर सकते थे और जहां हाथ रख दिया वो जमीन उसकी हो गई। तत्कालीन सरकार इन सबके सामने मौन बनी रहती थी। पहचान का संकट उत्तर प्रदेश के नागरिकों के सामने आता था।

आज प्रदेश में हुआ बदलाव


सीएम ने कार्यक्रम में कहा कि एक दौर वह भी कि जब उत्तर प्रदेश का नाम सुनकर यूपी के बाहर अगर यूपी के नागरिक चले जाते थे तो उन्हें कोई किराये के घर में रहने की जगह नहीं देता था। इतना ही नहीं होटल में रूम तक जल्दी से नहीं मिलते थे। इससे भीषण त्रासदी किसी समाज के लिए, किसी नागरिक के लिए और क्या हो सकती है? ऐसी स्थिति में यूपी की अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ ही नहीं सकती थी। बिजली केवल एक परिवार तक सीमित थी, विकास उसी परिवार तक सीमित था। लेकिन आज ऐसा नहीं बदलाव हर जगह दिखाई देता है।

प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की रणनीति पर आगे भी होगा काम

राज्य में उद्योग-अनुकूल कोई योजना नहीं थी। साल 2017 के बाद सभी ने बदले हुए उत्तर प्रदेश को देखा है। आज यूपी में कानून का राज है। अपराध,अपराधी और भ्रष्टाचारी, इन सभी के लिए उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की रणनीति है। आगे भी इसी रणनीति पर काम किया जाएगा। प्रदेश की उन्नति और विकास कार्य आगे भी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : UP ELECTION 2027: नितिन नवीन यूपी में करेंगे चुनावी शंखनाद, मेरठ से होगा आगाज