Tarun Chugh Statement: पंजाब को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए इस समय बीजेपी युवाओं को जगाने का काम रही है। पंजाब का युवा वर्ग इस समय नशे की गिरफ्त में है। खुलेआम नशा करते युवा वर्ग को कहीं भी इंजेक्शन लगाते हुए आपको दिख जाएंगे। जहां पंजाब में पैर पसारता नशा इस समय चिंता का विषय बन चुका है। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सांसद तरुण चुघ ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला किया है। सांसद चुघ ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में इस समय अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। सीएम भगवंत मान की सरकार अरविंद केजरीवाल के इशारे पर पंजाब में गैंगिज्म, माफियाओं और रंगदारी को बढ़ावा दे रही है। आज पूरे पंजाब का वातावरण खराब हो चुका है। वहां के लोग डर के साए में जी रहे हैं।

पंजाब में खुलेआम मांगी जा रही है रंगदारी

दिल्ली में एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान भाजपा सांसद तरुण चुघ ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, पंजाब में भगवंत मान की सरकार अरविंद केजरीवाल के इशारे पर लगातार पंजाब में गैंगिज़्म,माफियाओं और रंगदारी संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। उन्हें संस्थागत किया जा रहा है। जिससे आज पूरा पंजाब डर के वातावरण में है। इस सरकार के आने के बाद पहली बार पंजाब के अंदर रंगदारी शुरू हुई जिसका परिणाम आज स्पष्ट दिख रहा है कि पंजाब का हर उद्योगपति, व्यापारी, हर डॉक्टर, वकील और बड़ा किसान, जो भी नई गाड़ी खरीद रहा है उसे एक फोन कॉल आता है जिसके माध्यम से उससे रंगदारी मांगी जाती है।

ये दानव पंजाब को खा रहा है

गैंगस्टर, पंजाब के अंदर लगातार पंजाब के अमन-चैन के साथ सौदे कर रहे हैं। हर व्यक्ति को जीने के लिए, सुरक्षा के लिए, समांतर 'गुंडा टैक्स', 'माफिया टैक्स' देना पड़ रहा है। इन्हीं गैंग्स्टर्स, रंगदारी करने वाले और माफियाओं के ऊपर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की सरकार का हाथ है। उन्हें पाला और बड़ा किया जा रहा है। ये दानव पंजाब को खा रहा है।

यह भी पढ़ें : पिनाका,तेजस और INS विक्रांत का साथ, रक्षा मंत्री बोले-'भारत पर नापाक नजर रखने वालों को मिलेगा मुंह तोड़ जवाब'