Apple अब अपने AI विजन को सिर्फ iPhone और दूसरे पर्सनल डिवाइसेज तक सीमित रखने के बजाय Smart Home तक ले जाने की तैयारी में है। Siri के नए AI अवतार के साथ कंपनी अपने होम डिवाइसेज को ज्यादा उपयोगी और इंटेलिजेंट बनाने पर काम कर रही है। इसी वजह से पुराने HomePod और Apple TV के नए मॉडल के अलावा एक बिल्कुल नए स्मार्ट होम हब को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
नए HomePod Mini और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
Apple के मौजूदा HomePod Mini और Apple TV को बाजार में आए काफी समय हो चुका है। ऐसे में नए हार्डवेयर के साथ Siri AI को जोड़कर कंपनी इन्हें एक बड़े अपग्रेड के तौर पर पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नया HomePod Mini S5 चिप से आगे बढ़कर S9 चिप के साथ आ सकता है। इसमें नए कलर वेरिएंट, अपडेटेड वायरलेस कनेक्टिविटी और बेहतर साउंड आउटपुट जैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इसकी सबसे खास खूबी Siri AI का इंटीग्रेशन हो सकती है। इससे स्पीकर सिर्फ वॉयस कमांड लेने वाले डिवाइस के बजाय ज्यादा संदर्भ समझने वाला स्मार्ट असिस्टेंट बन सकता है। दूसरी ओर, नए Apple TV 4K में A15 Bionic के बजाय ज्यादा पावरफुल A17 Pro चिप दिए जाने की उम्मीद है। Apple इसके रिमोट में भी बदलाव कर सकता है। नए रिमोट में डिजाइन के साथ Siri और AI से जुड़े अतिरिक्त फीचर्स शामिल किए जाने की संभावना है।
7 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है नया Smart Home Hub
Apple का असली Smart Home प्लान इससे कहीं बड़ा हो सकता है। कंपनी एक ऐसे डिवाइस पर काम कर रही है, जिसे घर के अलग-अलग स्मार्ट प्रोडक्ट्स को एक जगह से मैनेज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस के दो अलग-अलग वेरिएंट विकसित किए जा सकते हैं। इनमें से एक में डिस्प्ले को दीवार पर लगाने के लिए मैग्नेटिक माउंटिंग सिस्टम मिल सकता है, जबकि दूसरा स्पीकर बेस के साथ डिजाइन किया जा सकता है। इस स्मार्ट हब में करीब 7 इंच का स्क्वायर डिस्प्ले और Apple का नया homeOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिए जाने की चर्चा है। यूजर्स इसके जरिए Siri AI से बातचीत करने, FaceTime कॉल करने और घर में मौजूद स्मार्ट डिवाइसेज को कंट्रोल करने जैसे काम कर सकेंगे। इस प्रोडक्ट को HomePod ब्रांड के तहत पेश किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें A18 चिप दिए जाने की बात सामने आई है।
हर यूजर के हिसाब से बदलेगा AI एक्सपीरियंस
Apple के इस डिवाइस की खासियत सिर्फ स्मार्ट होम कंट्रोल तक सीमित नहीं रह सकती। कंपनी इसे एक पर्सनलाइज्ड AI डिवाइस के तौर पर भी विकसित कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें अलग-अलग यूजर्स की पहचान के लिए पर्सनल प्रोफाइल और फेस रिकग्निशन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। Presence Detection की मदद से डिवाइस यह समझ सकेगा कि घर में कौन मौजूद है और उसी हिसाब से स्क्रीन पर जानकारी उपलब्ध करा सकता है। उदाहरण के लिए, अलग-अलग लोगों को उनके कैलेंडर, रिमाइंडर्स, फोटो या दूसरे जरूरी विजेट्स दिखाई दे सकते हैं। Apple इसमें Widget Gallery और Smart Stack जैसे फीचर्स भी शामिल कर सकता है, जिससे स्क्रीन को यूजर अपनी जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज कर सकेगा।
ये भी पढ़ें- लैपटॉप की स्क्रीन अब होगी रोल! Lenovo Project Swan में 14 से 17 इंच तक डिस्प्ले
Security Camera और Smart Doorbell पर भी नजर
Apple का Smart Home विजन केवल स्मार्ट स्पीकर और डिस्प्ले तक सीमित रहने की उम्मीद नहीं है। कंपनी आने वाले समय में सिक्योरिटी कैमरा और स्मार्ट डोरबेल जैसे प्रोडक्ट्स भी अपने इकोसिस्टम का हिस्सा बना सकती है। इसके अलावा एक ज्यादा एडवांस स्मार्ट डिस्प्ले पर भी काम किए जाने की चर्चा है। इसमें करीब 9 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ रोबोटिक आर्म दिया जा सकता है। यह सिस्टम कमरे में मौजूद यूजर की स्थिति और जरूरत के हिसाब से स्क्रीन की दिशा बदलने जैसे काम कर सकता है।