SSC CPO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। आयोग ने सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (SSC CPO) परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों यानी CAPFs और CISF में सब इंस्पेक्टर के कुल 1,871 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SSC CPO 2026 के लिए आवेदन की तारीख

SSC CPO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। यदि आवेदन फॉर्म भरते समय किसी तरह की गलती हो जाती है, तो उम्मीदवारों को उसमें सुधार का मौका भी मिलेगा। करेक्शन विंडो 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक खुला रहेगा

किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती?

एसएससी की ओर से जारी अस्थायी वैकेंसी डिटेल के अनुसार, इस भर्ती में दिल्ली पुलिस, CAPFs और CISF के अलग-अलग पद शामिल हैं।

  • विभाग और पद| वैकेंसी
  • दिल्ली पुलिस SI पुरुष| 205
  • दिल्ली पुलिस SI महिला| 112
  • CAPFs में SI GD| 1,320
  • CISF में SI Fire| 234
  • कुल पद| 1,871

ध्यान रखें कि ये वैकेंसी अस्थायी हैं। अंतिम पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में वैकेंसी की ताजा स्थिति जरूर देखनी चाहिए।

SSC CPO 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है।

दिल्ली पुलिस और CAPFs में SI पद

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें आवेदन की अंतिम तारीख तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

CISF SI Fire पद के लिए योग्यता

CISF में सब इंस्पेक्टर यानी SI Fire पद के लिए सामान्य ग्रेजुएशन पर्याप्त नहीं है। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास,फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषयों के साथ साइंस में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए; या निर्धारित इंजीनियरिंग ट्रेड में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।उम्मीदवारों को CISF SI Fire पद के लिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित विषय और डिप्लोमा ट्रेड की शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

SSC CPO 2026 Age Limit: उम्र सीमा

आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

  • दिल्ली पुलिस SI और CAPFs SI: 1 अगस्त 2026 को उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • CISF SI Fire: 1 अगस्त 2026 को उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

  • वर्ग| आयु में छूट
  • SC/ST| 5 वर्ष
  • OBC| 3 वर्ष
  • पूर्व सैनिक| नियमानुसार

आयु में छूट और पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन देखना चाहिए।

दिल्ली पुलिस SI पुरुष पद के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी

दिल्ली पुलिस में SI Executive पुरुष पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।उम्मीदवार के पास मोटरसाइकिल और कार चलाने के लिए LMV ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। यह लाइसेंस फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट यानी PE&MT की तारीख तक होना जरूरी है।इसलिए दिल्ली पुलिस SI पुरुष पद के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपने ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता और श्रेणी की जांच कर लेनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

SSC CPO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाता है। सामान्य तौर पर चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होते हैं:

1. पेपर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा
2. फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट यानी PE&MT
3. पेपर-2 परीक्षा
4. मेडिकल परीक्षा
5. दस्तावेज सत्यापन

फिजिकल टेस्ट और अन्य चरणों की शर्तें पद व बल के अनुसार अलग हो सकती हैं। उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त करनी चाहिए।

आवेदन करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

SSC CPO 2026 का फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करें।
  • शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा ध्यान से जांचें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद रसीद सुरक्षित रखें।
    दिल्ली पुलिस SI पुरुष पद के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की शर्त जरूर देखें।
  • आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट या PDF अपने पास रखें।